{"_id":"60995c468ebc3ef6413b1682","slug":"if-liquor-smuggling-is-not-stopped-i-will-file-a-complaint-against-policemen-surendra-singh-ballia-news-vns5888624114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की तस्करी नहीं रुकी तो पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज कराउंगा शिकायत: सुरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की तस्करी नहीं रुकी तो पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज कराउंगा शिकायत: सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। हमेशा से चुनावों में जीत हार तो होती रहती है। लेकिन चुनाव में हारने के बावजूद सेवा के दम पर जो जनता के दिल को जीत ले वही समाज का सच्चा सेवक होता है। यह बातें रविवार को ग्राम पंचायत कोड़हरा नौबरार में ग्राम प्रधान पद के उपविजेता रहे रामबाबू यादव ने पंचायत की जनता के लिए नई एंबुलेंस दान करते समय कही। दलजीत टोला में आयोजित कार्यक्रम में एंबुलेंस का उद्घाटन विधायक सुरेंद्र सिंह ने किया। विधायक ने कहा कि समाजवाद के पुरोधा रहे जयप्रकाश नारायण के गांव में बहुत से स्थानों पर अवैध रूप से शराब की बिक्री और तस्करी हो रही है, उससे यहां के युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है। इस पर यहां का प्रशासन तत्काल रोक लगाए। ऐसा नहीं हुआ तो मैं संबंधित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध ही शिकायत दर्ज कराऊंगा।
विधायक ने राम बाबू यादव के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज विधान सभा में सम्मान के साथ लोगों को उनका राशन मिल रहा है, यह हमारी सरकार की देन है। चांददियर में पुलिस चौकी से पहले के जनप्रतिनिधियों के यहां चार लाख रुपये प्रति माह पहुंचते थे, मैंने उसे रोकवाया और जनता को यह बताने का काम किया कि मेरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। आज बैरिया विधान सभा में सड़कों का जाल बिछ रहा है। जयप्रकाशनगर के बीएसटी बांध के लिए भी 25 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। यह सड़क अच्छी बननी चाहिए, निर्माण के दौरान यहां के लोग ठेकेदारों पर विशेष नजर रखेंगे। कहीं भी कार्य में कोई गड़बड़ी होती है तो वे सीधे मुझे फोन करेंगे। समारोह में लगभग 300 महिलाएं सम्मानित की गईं। इस मौके पर जैनेंद्र कुमार सिंह, आनंद बिहारी सिंह, चंद्रदेव यादव, भरत यादव, संजय साह, डॉ. दिलीप यादव, रमेश सिंह, रवींद्र सिंह, डॉ. वीरेंद्र यादव, विद्यापति यादव, संतोष सिंह, रमेश सिंह, अमन सिंह आदि रहे। अध्यक्षता आनंद बिहारी सिंह और संचालन शिवपरसन सिंह ने किया।