फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If Aadhaar is not linked with the account, then the pension will stop

खाते से आधार लिंक नहीं तो रुकेगी पेंशन

Fri, 18 Feb 2022 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
If Aadhaar is not linked with the account, then the pension will stop
बलिया। वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार को खाते से लिंक कराने का निर्देश जारी कर दिया गया है। अब सभी पेंशनभोगी बुजुर्गों को इस बार खाते से आधार लिंक करना होगा। बिना आधार कार्ड लिंक अब उन्हें पेंशन नहीं मिलेगी। योजना को पारदर्शी बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग आधार सीडिंग में जुटा हुआ है। आगे इसके लिए अभियान चलाया जा सकता है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित छात्रवृत्ति योजना के बाद अब वृद्धावस्था पेंशन योजना भी आधार से जोड़ी जा रही है। योजना में पात्रों में मृतकों के लाभान्वित होने की शिकायत को दूर करने के लिए विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए लाभार्थियों का आधार सीडिंग अनिवार्य किया गया है। आधार अनिवार्य होने के बाद जिले में योजना का लाभ ले रहे लगभग 1.28 लाख लाभार्थियों को अपने बैंक खाते और पेंशन को आधार से लिंक करवाना होगा। लाभार्थियों के आधार का प्रमाणीकरण हो सके, इसके लिए समाज कल्याण विभाग आगे विशेष अभियान भी चलाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि जिसी भी साइबर कैफे से आधार जोड़ा जा सकता है और बैंक जाकर अपने खाते से आधार को लिंक कराना होगा। पासबुक की छायाप्रति ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण के पास जमा करना होगा। आधार अपडेशन न होने और बैंक के खाते से लिंक ना होने की दशा में लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed