{"_id":"5658c1cf4c4a20b89cb4af031273c6de","slug":"i-card-denied-fair-anger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश पत्र न मिलने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश पत्र न मिलने पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 04 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवेश पत्र बांटने के दौरान बिना बताए कालेज बंद कर दिए जाने से सतीश चंद्र कालेज के छात्रों में गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों का कहना है कि नोटिस बोर्ड पर पांच से आठ मार्च तक कालेज बंद करने का सूचना अंकित किया गया था। लेकिन चार मार्च बुधवार को ही बिना बताए कालेज को बंद कर दिया गया।
कालेज प्रशासन की इस कार्यशैली से नाराज होकर छात्रों ने बुधवार को प्राचार्य का पुतला दहन किया। इस दौरान छात्रों ने प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर छात्रों ने कालेज प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया।
सतीश चंद्र कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में कालेज चौराहे पर पुतला दहन करते हुए आरोप लगाया कि नोटिस बोर्ड पर सूचना अंकित किया गया है कि पांच मार्च से आठ मार्च तक कालेज बंद रहेगा। लेकिन जब छात्र प्रवेश पत्र के लिए पहुंचे तो पाया कि कालेज के मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ है।
विज्ञापन
इससे नाराज छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान गुस्साए छात्रों ने कालेज प्रशासन एवं प्राचार्य की निंदा की। छात्रों का कहना था कि जिनकी परीक्षा दस मार्च को है और वे दूर-दराज क्षेत्रों से आते हैं तो फिर कैसे परीक्षा देंगे। कहा कि कालेज प्रश्ाासन की इस लापरवाही से छात्रों को काफी परेशानी होगी।
कालेज में इस तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश यादव, महामंत्री छोटू यादव, ओमकार नाथ चतुर्वेदी, राहुल सिंह, अर्जुन यादव, सुधीर, राजा पाठक, कुलवर्धन ओझा, राहुल पाठक, मनोज पांडेय, जितेंद्र कुमार, विकास पांडेय समेत कई छात्र मौजूद रहे।