फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Husband sentenced to five years for marrying a fake doctor

Ballia News: फर्जी डाक्टर बन शादी करने वाले पति को पांच वर्ष की सजा

Sat, 03 Jun 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Husband sentenced to five years for marrying a fake doctor
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शांभवी यादव की अदालत ने सजा पर सुनवाई करते हुए फर्जी डाक्टर बन शादी करने के अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई तथा पंद्रह हजार जुर्माना लगाया। सास व ससुर को तीन वर्ष के कारावास तथा पंद्रह हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया। अभियोजन के अनुसार सदर कोतवाली के जापलिनगंज निवासी वादी सुनील वर्मा की बहन सुनीता की शादी सागरपाली में 28 मई 2013 को हुई थी। कुछ ही दिनों के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए सुनीता को प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर 15 दिसंबर 2014 को वादी की बहन को मारपीट कर खदेड़ दिया। जब विवाहिता मायके लौटी तो घरवालों को बताया कि पति डॉक्टर नहीं है। दहेज लेने के लिए कुछ दिनों के लिए फर्जी डॉक्टर बना था। विवाहिता के भाई सुनील ने फेफना थाने में सागरपाली गांव निवासी आरोपी पति सुनील वर्मा, शिव शंकर वर्मा (ससुर) व राधिका (सास) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अभियोजन के ओर से आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया गया। मामले में सुनवाई करते हुए सीजेएम ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन

सीजेएम ने दोषी पाते हुए सजा सुनाई है।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed