फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Husband coming home after taking leave, here his wife died due to electrocution

Ballia News: छुट्टी लेकर घर आ रहा पति, इधर करंट से पत्नी की मौत

Mon, 21 Aug 2023 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
Husband coming home after taking leave, here his wife died due to electrocution
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के प्रसादपुर गांव में घर की सफाई कर रही महिला की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रसादपुर गांव निवासी धनेश्वर चौहान की पत्नी पांता देवी 60 वर्ष नागपंचमी के त्योहार के लिए घर की सफाई एवं लिपाई पुताई कर रही थी। इसी दौरान पंखा हटाने के चक्कर में वह विद्युत करंट ही चपेट में आ गई। कुछ देर बाद पड़ोस की एक महिला दूध देने जब उसके घर गई तो घटना की जानकारी हुई तो उसने शोर मचाया।

मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने पंखे की विद्युत आपूर्ति बंद कर किसी तरह महिला को अलग किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला के पति बाहर से ट्रेन से सोमवार को ही घर आने वाले हैं। ग्रामीणों द्वारा महिला के पति को सूचना दे दी गई। पति के पहुंचने के बाद ही मृतका का अंतिम संस्कार किया जाएगा। महिला के मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। नागपंचमी के त्योहार भी फीका पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed