{"_id":"64948a63c6b97f4314041c7a","slug":"hurt-by-the-beating-of-naib-tehsildar-computer-operators-boycotted-work-ballia-news-c-20-1-263539-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नायब तहसीलदार की पिटाई से आहत कंप्यूटर ऑपरेटरों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नायब तहसीलदार की पिटाई से आहत कंप्यूटर ऑपरेटरों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
बलिया। सदर तहसील में बृहस्पतिवार को स्वामित्व योजना के कार्य में लगे कंप्यूटर ऑपरेटर तालाबंद कर फरार हो गए। इसकी खबर लगते ही खलबली मच गई। कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने बताया कि नायब तहसीलदार संत विजय सिंह ने बिना किसी कारण ऑपरेटर राकेश श्रीवास्तव की पिटाई कर दी। इससे आहत कंप्यूटर ऑपरेटरों ने कार्य बहिष्कार कर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इसकी जानकारी होने पर अधिकारियों ने मामले को शांत कराया।
बताया जा रहा है कि कंप्यूटर कक्ष में स्वामित्व योजना कार्य के लिए लगे ऑपरेटर द्वारा खतौनी निकालने से मना किया गया था। आरोप है कि उसके बावजूद खतौनी निकालने पर उन्होंने ऑपरेटर को दो-तीन थप्पड़ जड़ दिया। वहां मौजूद लेखपालों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद सभी ऑपरेटर कार्य बहिष्कार कर दिया।
मॉडल तहसील में खतौनी निकालने से लिए कुछ संविदा पर कर्मचारी रखें गए हैं। वहीं, संविदाकर्मी कुछ बाहरी युवकों को मानदेय पर रखे हैं। इसके साथ तहसील के अन्य कायार्लयों में कागजात निकालने और डाक पहुंचाने तक का काम बाहरी लोगों द्वारा ही किया जाता हैं। तमाम शिकायतों और अधिकारी सबकुछ जानने के बावजूद चुप्पी साधे रहते हैं। इन्ही बाहरी लोगों से तहसीलकर्मी किसी कार्य करने के बदले अवैध वसूल तक करवाते हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी हुई हैं। नायब तहसीलदार छुट्टी पर हैं, उनके आने के बाद मामले की सही जानकारी मिलेगी। - निखिल शुक्ला, तहसीलदार, मॉडल तहसील