{"_id":"e86aa8f8e6833f5888701c5dbb005b94","slug":"humanity-love-brotherhood-and-expressed-determination-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता, प्रेम, भाईचारा के प्रति जताया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता, प्रेम, भाईचारा के प्रति जताया संकल्प
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड फ्राइडे पर जिले के विभिन्न चर्चों में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। इस दौरान सूली पर लटकने से पहले ईसा मसीह के कहे सात वचनों को पढ़कर सुनाया गया। चर्च के फादरों ने अपने प्रार्थना स्थल पर ईसा मसीह के बताए मार्ग पर चलकर मानव की सेवा का संकल्प लेने को कहा।
नगर के विशुनीपुर स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च पर प्रार्थना सभा में सभी ने ईसामसीह के बताए वाक्यों को आत्मसात किया। इस मौके पर बोलते हुए फादर वीरेश कुमार जान मसीह ने कहा कि यीशु चाहते थे कि दूसरों के ऊपर आने वाले संकट खुद अपने ऊपर ले लेने से मानव मात्र का कल्याण होता है।
सहरसपाली स्थित होली क्रास विद्यालय में भी गुड फ्राइडे मनाया गया। फेफना संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के एकौनी स्थित सेंट थामस स्कूल में शुक्रवार के दिन गुड फ्राइडे का त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन
प्रांगण के चापर में फादर एनजे जॉन ने कहा कि गुड फ्राइडे के दिन ही ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। इसलिए यह दिन त्याग, आपसी प्रेम और भाईचारे का पैगाम देता है। प्रोटेस्ट ईसाई समुदाय में दूसरों के कष्टों को दूर करना ही प्राथमिकता है। इस अवसर पर साम अब्राहम, सीवी सर, राजेंद्र राम आदि लोग उपस्थित रहे।