{"_id":"655e3a7d906336e06c0628fa","slug":"hot-cooked-meal-scheme-should-be-implemented-better-in-the-district-ballia-news-c-190-1-bal1001-7542-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जनपद में बेहतर ढंग से लागू हो हॉट कुक्ड मील योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जनपद में बेहतर ढंग से लागू हो हॉट कुक्ड मील योजना
विज्ञापन
बलिया। राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत जिला पोषण समिति की बैठक जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें पांच वर्ष के बच्चों को पोषाहार वितरण एवं विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने, पोषण ट्रैकर पर होम विजिट परियोजना की स्थिति, पोषण ट्रैकर पर छह वर्ष के बच्चों के सापेक्ष मापन क्षमता की स्थिति, एसएनबी और पोषण ट्रैकर पर आधार वेरीफिकेशन परियोजना की स्थिति आदि की बिंदुवार समीक्षा की गई।
प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि हाट कुक्ड मील योजना के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, प्रधानाध्यापकों एवं ग्राम प्रधानों का उन्मुखीकरण कर दिया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए खाद्यान्न आ चुका है। बहुत से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उठान शुरू कर दिया है। इस जिलाधिकारी ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी योजना है और इसे जनपद में बेहतर ढंग से लागू करना है। उन्होंने कहा कि कहीं से किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए, त्रुटि पूर्ण बच्चों की संख्या मिलने पर कठोर कार्रवाई के साथ संबंधित अधिकारियों पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। जनपद में इस योजना के बेहतर परिणाम आने चाहिए। पोषण ट्रैकर पर होम विजिट, बच्चों की मापन क्षमता, लाभार्थियों के मोबाइल वेरीफिकेशन, जियो टैगिंग, सैम और मैम तथा अति कुपोषित बच्चों के मामले में जिन ब्लॉकों की प्रगति कम हुई है,उन ब्लॉकों के सभी सीडीपीओ को अपनी स्थितियां सुधारने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि इसके बाद जिम्मेदार सीडीपीओ पर कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ओजस्वी राज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय पति द्विवेद्वी, डीपीएम आरबी यादव रहे।