{"_id":"68e036b4c3a115f353039a74","slug":"hospital-incomplete-even-after-two-decades-deputy-cm-to-inspect-ballia-news-c-190-1-ana1001-149517-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अस्पताल दो दशक बाद भी अधूरा, डिप्टी सीएम करेंगे निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अस्पताल दो दशक बाद भी अधूरा, डिप्टी सीएम करेंगे निरीक्षण
विज्ञापन
बलिया / बैरिया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को सीएचसी सोनबरसा व सौ बेड वाले अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री के आगमन के लिए सीएचसी भवन का रंग-रोगन व सफाई चल रही है।
डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने सीएचसी पहुंचकर व्यवस्था को जायजा लिया। सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन कैंप कर चिकित्सकीय व्यवस्था ठीक करने में जुटे रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व परिसर में करीब 29 करोड़ से बनने वाले 100 बेड के अस्पताल का सिर्फ ए ब्लाॅक ही बन पाया है। बी ब्लॉक का निर्माण अधूरा है। सीएमएस दिलीप कुमार के अनुसार निर्माणाधीन 100 बेड के अस्पताल में बिजली व पानी का कनेक्शन अब तक नहीं हुआ है। ऑक्सीजन की सुविधा नहीं है।
अस्पताल भवन हैंडओवर नहीं होने से तीन साल लोकर रखे 12 करोड़ से अधिक के चिकित्सकीय उपकरण बेकार हो रहे। इनकी वारंटी-गारंटी भी खत्म हो गई है। संयुक्त राजकीय चिकित्सालय में काफी समय पहले 15 से अधिक चिकित्सकों की तैनाती हुई थी। लेकिन भवन के अभाव में कुछ दिनों बाद उन्हें दूसरे सीएचसी व पीएचसी से अटैच कर दिया गया।
विज्ञापन
गोन्हिया छपरा निवासी सुनील सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री आईएएस एवं नोयडा में उपायुक्त शशांक शेखर सिंह के घर निजी कार्यक्रम में आ रहे हैं। इसमें दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आदि शामिल होंगे।
उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी ने गोन्हिया छपरा स्थित हेलीपैड व सोनबरसा स्थित सीएचसी व संयुक्त राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए बताया कि शनिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हेलीकॉप्टर गोंहिया छपरा में उतरेगा।
जहां कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सड़क मार्ग से सोनबरसा पहुंचेंगे। जहां दोनों अस्पतालों के निरीक्षण के बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व चिकित्सकों से वार्ता करेंगे।