{"_id":"6433d5d9bc628064520a88c5","slug":"hopes-of-farmers-destroyed-by-fire-in-field-in-ballia-wheat-crop-were-destroyed-2023-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia: खेत में लगी आग से खाक हुए किसानों के अरमान, देखते ही देखते 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: खेत में लगी आग से खाक हुए किसानों के अरमान, देखते ही देखते 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट
Mon, 10 Apr 2023 02:54 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 10 Apr 2023 02:54 PM IST
सार
बलिया जिले में सुरेमनपुर दियरांचल के सरयू नदी के छाड़न के उसपार सोमवार दोपहर अधिसीझुवा व गोपालनगर मौजा के दियारे में अचानक लगी आग में लगभग 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
खेत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले में सुरेमनपुर दियरांचल के सरयू नदी के छाड़न के उसपार सोमवार दोपहर अधिसीझुवा व गोपालनगर मौजा के दियारे में अचानक लगी आग में लगभग 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आरोप है कि मौके पर न तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची न कोई अधिकारी। ग्रामीणों ने घंटे प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से गोपालनगर के किसान कपिल सिंह के गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते उस आग के चपेट में महाबीर यादव, छोटू यादव, भुवर यादव, राजेश यादव निवासी गोपालनगर, सुरेश यादव, नन्हक यादव निवासी घोड़हर सहित दो दर्जन से अधिक किसानों की लगभग 200 बीघा में खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर मुवावजा के लिए इसी मंडी समिति को पत्र भेजा जाएगा। क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रही आगलगी की घटनाओं से किसान दहशत में है।
विज्ञापन