फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Holi was played with great enthusiasm

Ballia News: जमकर खेली होली

Fri, 06 Mar 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Holi was played with great enthusiasm
बलिया। होली का त्योहार बुधवार को हर्षोल्लास संग मनाया गया। गांवों में फाग गीतों पर लोग झूमे। युवाओं की टोली गीत गाते हुए लोगों के दरवाजे पर पहुंची और रंग खेला। शहर में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार व नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने ढोलक, झाल पर फाग गीत गाए। दोपहर बाद एक-दूसरे के घर जाकर होली खेली।
विज्ञापन

शहर के ओक्डेनगंज, सिनेमा रोड, गुरुद्वारा रोड, शहीद पार्क चौक, गुदरी बाजार, रामपुर उदयभान, कदम चौराहा, टीडी काॅलेज चौराहे पर होली का हुड़दंग देखने को मिला। शहीद पार्क चौक पर डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरेक। बेल्थरारोड में होली का पर्व पर सुबह सड़कों पर इक्का- दुक्का लोग ही रंग खेलते नजर आए, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही माहौल रंगीन होता गया। यूनाइटेड क्लब से होली जुलूस निकाला गया। बैरिया में होली के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी काफी चौकस थी। दया छपरा में संध्या बेला में अबीर गुलाल लगाकर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

बांसडीह रोड में सुबह से ही लोग घरों से निकलकर एक दूसरे को गुलाल लगाते नजर आए। बाजारों और मोहल्लों में रंग बिरंगे गुलाल की धूम रही। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाया गया। उधर थाना परिसर में बृहस्पतिवार को पुलिस कर्मियों ने होली खेली। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने सभी पुलिस कर्मियों को गुलाल लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयप्रकाश नगर में बैरिया उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की अपील का सम्मान करते हुए लोगों ने आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ होली मनाई।
------
मंत्री ने बजाई झाल, चेयरमैन ने ढोलक व अध्यक्ष ने मंजीरा
होली के पर्व पर महर्षि भृगु की धरती पूरी तरह से बम-बम दिखी। हर कोई रंगों की मस्ती में डूबा रहा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह नारायणी स्थित अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली। उसके बाद टोली के रूप में निकलकर शहर में व्यापारियों संग अन्य को होली की शुभकामनाएं दीं। अगरसंडा स्थिति जिलाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा के दरवाजे पर पहुंच कर जमकर मस्ती की। वहां पर मंत्री, चेयरमैन व जिलाध्यक्ष होली की गीतों पर थिरके। रंगों की मस्ती में डूबे मंत्री झाल तो चेयरमैन ने झाल व जिलाध्यक्ष ने मंजीरे पर हाथ आजमाए। कार्यकर्ताओं के साथ फाग गीत गाया।
-------

-------
निरंजन बाबा सेवा समिति ने धूमधाम से मनाई होली
मनियर। हिंदू चंद्र नव वर्ष एवं वसंत आगमन के पर्व होली पर बुधवार की शाम राम जन्म उपाध्याय के दरवाजे पर निरंजन बाबा सेवा समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पारंपरिक लोक संगीत की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति के आयोजकों कमलेश उपाध्याय एवं मनोज उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी उपस्थित रहे। नवका बाबा समिति के अध्यक्ष सुमन जी उपाध्याय ने कहा कि यह समारोह वसंत आगमन के साथ नई ऊर्जा का प्रतीक है। इस मौके पर युवा संगठन के अध्यक्ष गोपाल जी लट्टू उपाध्याय, राघव राम सिंह, छितेश्वर उपाध्याय, योगेंद्र सिंह, सुभाष शर्मा सहित अन्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भव्यता प्रदान की। संवाद

-----
बच्चों संग मनाई होली
बेल्थरारोड। उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ल ने गरीब और मलिन बस्तियों में पहुंचकर बच्चों के साथ होली मनाई। उन्होंने बच्चों को रंग, गुलाल, पिचकारी, मिठाई और गुझिया वितरित की। इंस्पेक्टर ने बच्चों के चेहरे पर रंग लगाया और उन्हें मिठाई खिलाई। उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed