फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   hoisting the flag and saluting the police flag

Ballia News: ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी

Sun, 23 Nov 2025 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
hoisting the flag and saluting the police flag
बलिया। पुलिस बल के अदम्य साहस, अनुशासन और कर्तव्य परायणता के सम्मान में रविवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। पुलिस लाइन में एसपी ओमवीर सिंह ने ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी। उन्होंने पुलिस के सभी अधिकारियों व जवानों को झंडा दिवस की शुभकामनाएं दीं और पुलिस महानिदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि पुलिस शांति स्थापना, कानून-व्यवस्था और जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है। पुलिस झंडा दिवस पुलिस बल की गौरवशाली परंपरा, समर्पण और राष्ट्र सेवा के संकल्प का स्मरण कराता है। कार्यक्रम में एएसपी दक्षिणी कृपा शंकर, एएसपी उत्तरी दिनेश शुक्ल, क्षेत्राधिकारी सीटी मो. उस्मान, क्षेत्राधिकारी सदर राकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन राम बेलास सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बेल्थरारोड : उभांव थाना परिसर में पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल ने किया। ध्वज को सलामी देकर समारोह की शुरुआत की गई और पुलिस ध्वज के इतिहास, सम्मान तथा अनुशासन की परंपरा पर प्रकाश डाला गया। संजय शुक्ल ने कहा कि पुलिस ध्वज सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि “कर्तव्य, निष्ठा और साहस” का संदेश देता है। उन्होंने जवानों को जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और पारदर्शी पुलिसिंग के लिए निरंतर समर्पण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र, मुकेश कुमार, किरण यादव, सुमित त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed