फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   high heat in March, mercury at 39

मार्च में अप्रैल सी गर्मी, पारा 39 पर

Mon, 21 Mar 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
high heat in March, mercury at 39
बलिया। अभी मार्च का महीना समाप्त नहीं हुआ है, लेकिन गर्मी ने अपनी तपिश का अहसास कराना शुरू कर दिया है। लगातार पारा बढ़ रहा है, जिससे अभी से अप्रैल की गर्मी का अहसास होने लगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मार्च के महीने के हिसाब से करीब पांच डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन

चैत्र के माह की अभी शुरूआत ही हुई है। वैसे इस माह में गर्मी तो दस्तक दे देती है, लेकिन अधिक गर्मी नहीं पड़ती। आमतौर पर इन दिनों में तापमान 30 से 32 डिग्री तक ही रहता है। लेकिन इस बार पिछले कई दिनों से सूरज के तेवर तेज होने लगे हैं। दिन में तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी का सिलसिला शुरू हो गया है। पांच दिन में न्यूनतम पारे में जहां चार डिग्री एवं अधिकतम पारे में पांच डिग्री तक बढ़ोत्तरी हुई है। सुबह से ही तेज धूप से पारा 22 डिग्री तक पहुंच गया। दिन चढ़ने के साथ ही पारा तेजी से बढ़ने लगा। दोपहर के समय अधिकतम पारा बढ़कर 39 डिग्री तक जा पहुंचा। अभी तक जो लोग पंखा चलाने से परहेज कर रहे थे उन्हें अब बिना पंखा के न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात को। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

इस तरह बढ़ रहा जिला का तापमान
दिनांक न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
20 मार्च 20 डिग्री 39 डिग्री
19 मार्च 21 डिग्री 37 डिग्री
18 मार्च 21 डिग्री 36 डिग्री
17 मार्च 20 डिग्री 35 डिग्री
16 मार्च 20 डिग्री 34 डिग्री
15 मार्च 19 डिग्री 33 डिग्री
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed