फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hero of socialism saluted on his death anniversary

पुण्यतिथि पर नमन किए गए समाजवाद के पुरोधा

Fri, 08 Oct 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hero of socialism saluted on his death anniversary
जयप्रकाशनगर/बलिया। समाजवाद के पुरोधा एवं संपूर्ण क्रांति के अग्रज रहे लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 42वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव जयप्रकाश नगर स्थित स्मारक पर नमन कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने याद किया कि 1974 में ‘सिंहासन खाली करो जनता आती है’ के नारे के साथ जब वह मैदान में उतरे तो सारा देश उनके पीछे चल पड़ा, जैसे किसी संत महात्मा के पीछे चल रहा हो।
विज्ञापन

जयप्रकाशनगर स्थित स्मारक पर सादगी से ग्रामीण प्रौद्योगिकी केंद्र के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थियों की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। प्राचार्य ने कहा कि जेपी के पदचिह्नों पर हमलोगों चलना चाहिए। वहीं, लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 119वीं जयंती की पूर्व संध्या पर 10 अक्तूबर को टाउनहाल के बापू भवन में श्रद्धांजलि सभा और विचारगोष्ठी होगी। पीयूसीएल के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम पीयूसीएल और जयप्रकाश नारायण फाउंडेशन की ओर से कराया जाएगा। गोष्ठी का विषय ‘भारतीय का संविधान और जनांदोलन’ रखा गया है। सिकंदरपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मनियर मार्ग स्थित गांधी आश्रम के प्रांगण में हुई। 11 अक्तूबर को जयंती मनाने का निर्णय लिया। पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। रणजीत राय, सुरेश सिंह, राकेश गुप्त, कन्हैया प्रसाद, संतोष वर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अविनाश राय और संचालन मदन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed