फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hermitage methodology college student on hunger strike

आश्रम पद्धति कालेज के छात्र भूख हड़ताल पर

Mon, 27 Jul 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 27 Jul 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
Hermitage methodology college student on hunger strike
राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कालेज बस्तौरा के कक्षा-छह से लेकर इंटर तकी के छात्रों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा, वे नाराज होकर भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनका आरोप है कि यहां न तो शिक्षक हैं और न ही कोई और व्यवस्था है। समाज कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा के आश्वासन पर हड़ताल वापस ले लिया।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि यहां पर मीनू के अनुसार कभी भोजन नहीं मिलता है। बल्कि भोजन में चावल के साथ मटर की दाल परोसी जाती है। जबकि सब्जी में आलू को उबालकर उसमें नमक डालकर दिया जाता है। कहा कि 17 शिक्षकों के स्थान पर मात्र सात शिक्षकों से विद्यालय का पठन-पाठन चल रहा है। वहीं दांत साफ करने के लिए साल में एक बार ब्रश दिया जाता है। यहां पर बीमार पड़ने पर इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। कहा कि आरो मशीन तीन साल से खराब है।इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी को 2012 का एक्सापायरी लाइफ ब्वाय साबुन देखने को मिला। जिसे देख वे भड़क गए और भोजन सप्लाई करने वाले संस्था विजय श्री इंटर प्राइजेज लखनऊ  तथा सामान सप्लाई करने वाले संस्था श्रीनाथ इंटर प्राइजेज नगपुरा के संचालक को फटकार लगाते हुए भविष्य में गलती न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed