फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   heavy rain with strong winds

Ballia News: तेज हवा के साथ हुई बारिश

Fri, 05 Jun 2026 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
heavy rain with strong winds
नगर के हो रही बूंदाबारी के बीच अपने गंतव्य को जाते लोग। संवाद
बलिया। जिले में शुक्रवार को मौसम में बदलाव होता रहा। दोपहर बाद कुछ क्षेत्र में तेज हवा चलने के साथ ही बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह से गर्मी का दौर शुरू हुआ। दोपहर तक लू का असर होने लगा। इसके बाद उठी तेज हवा के साथ सुखपुरा, जीराबस्ती, हनुमानगंज समेत कई इलाकों में बारिश हुई। शहर के आधे हिस्से में बारिश का असर रहा। इससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं, अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम के उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। प्रशासन की तरफ से रात को आंधी व पानी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि मौसम का दौर अभी इसी तरह चलता रहेगा। आंधी व बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed