फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Heart disease, symptoms and prevention tips given at the health and wellness centers of the district

जिले के हैल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर हृदय रोग, लक्षण व बचाव के दिए गए टिप्स

Wed, 29 Sep 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Heart disease, symptoms and prevention tips given at the health and wellness centers of the district
बलिया। जनपद के हैल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर बुधवार को पहली बार विश्व हृदय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हृदय संबंधी रोगों (सीवीडी) की रोकथाम और ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने 20 सितंबर को हैल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के वार्षिक स्वास्थ्य कैलेंडर में शामिल किया है। इस साल की थीम ‘यूज हार्ट टू कनेक्ट’ है।
विज्ञापन

गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) से होने वाली मौतों की संख्या में एक बड़ा हिस्सा अभी भी हृदय संबंधी रोगों का है। ऐसे में हैल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर विश्व हृदय दिवस का आयोजन किया गया है। जिसमें ग्रामीण और शहरी लोगों के बीच हृदय संबंधी रोगों, लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर योग और प्राणायाम के साथ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया किया गया। इसके अलावा उनके ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच के साथ-साथ बीएमआई भी लिया गया। सीएमओ डा. तन्मय कक्कड़ ने बताया कि भविष्य में किशोरों में हृदय संबंधी रोगों पर चर्चा और उनके शीघ्र निदान व उपचार वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें युवा रोल मॉडल व चैंपियन को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही अनाज और अन्य खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ मिलकर रेसिपी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। वही किशोर-किशोरियों और पियर एजुकेटरों को प्रश्नोत्तरी, पोस्टर प्रतियोगिताओं और रोचक खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। घरों, ऑनलाइन स्कूलों और कॉलेजों, हैल्थ एंड वेलनेस सेंटरों और वीएचएनडी आदि के माध्यम से विभिन्न आयुवर्ग के लोगों को ‘स्वस्थ हृदय’ की प्रतिज्ञा लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता, पंचायती राज सदस्य, शिक्षक, छात्र और हैल्थ एंड वेलनेस एमबेसडर मिलकर जागरुकता रैलियां आयोजित करेंगे। आमजन को जागरुक करने के लिए आयोजन से पहले स्वस्थ हृदय के लिए शारीरिक गतिविधि का महत्व बताते हुए नुक्कड़-नाटक भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया माध्यमों के जरिये जागरुककता सामग्री साझा करने के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed