फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hearings in over 800 cases did not take place due to the strike.

Ballia News: हड़ताल से 800 से ज्यादा मुकदमों में नहीं हुई सुनवाई

Wed, 15 Jul 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hearings in over 800 cases did not take place due to the strike.
जिला​धिकारी से मिलने के बाद अ​धिवक्ताओं की बैठक को संबो​धित वक्ता।आयोजक - फोटो : सांकेतिक
बलिया। जिले के छह तहसीलों में अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी है। इससे छह तहसीलों में 800 से ज्यादा मुकदमों की सुनवाई स्थगित रही। दूर-दराज से पहुंचे वादकारी लौट गए। बैरिया तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत अन्य अधिवक्ताओं पर दर्ज प्राथमिकी को फर्जी बताते हुए निरस्त करने की मांग है। मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाने की भी मांग अधिवक्ता कर रहे। मांगों को लेकर सदर, बैरिया, बांसडीह, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड और रसड़ा तहसीलों में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट बार के जिला अध्यक्ष मदन वर्मा ने कहा कि सभी बैरिया सहित अन्य तहसीलों के पदाधिकारियों के साथ डीएम से मुलाकात की गई। उनके द्वारा आश्वासन नहीं मिला।
विज्ञापन

इसको लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ता के सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी। अभी सभी तहसीलों में आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार को महापंचायत होगी जिसमें जिले के तीनों बार के पांच सौ से अधिक पदाधिकारी व सदस्य शामिल होंगे। जिसमें आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed