फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Health fair reduced to formality

Ballia News: औपचारिकता तक सिमटा आरोग्य मेला

Sun, 16 Feb 2025 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Health fair reduced to formality
बलिया/ पंदह। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा देने के सरकारी दावे हवाई हैं। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला कागजों में सिमट कर रह गया है। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में इन मेलों में भले ही मरीजों की भारी संख्या दिखती हो लेकिन असलियत यह है कि स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले के दौरान डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ ड्यूटी से नदारद रह रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्र के न्यू पीएचसी खड़सरा की पड़ताल के दौरान न्यू पीएचसी खड़सरा पर दिन में 1:22 बजे तक एक भी मरीज नहीं आया था। वजह की न तो यहां कोई चिकित्सक है और न ही एलोपैथ फार्मासिस्ट। मौके पर मौजूद स्टाफ नर्स सुमन वर्मा, आयुष फार्मासिस्ट शशिकांत पाठक, लैब असिस्टेंट देवेश पाठक और वार्ड बाॅय राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सक की तैनाती न होने से मरीजों का आना कम होता है। आरोग्य मेले में अभी तक एक भी मरीज नहीं आया है।
विज्ञापन

--------------
19 मरीजों का इलाज
लखनापार। पीएचसी ईसार पीथापट्टी 19 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई। केंद्र पर चार कर्मचारी की जगह तीन उपस्थित मिले। फार्मासिस्ट योगेंद्र कुमार अवकाश पर थे। डॉॅ. रामकिशुन ने बताया कि केंद्र पर कुल 56 प्रकार की दवाएं चाहिए लेकिन 50 प्रकार की दवा व इंजेक्शन उपलब्ध हैं। यहां पीने के पानी व्यवस्था नहीं है। डॉ. रामकिशुन ने बताया कि इसमें लिए सीएमओ को कई बार पत्र भी लिखा गया है। मरीजों के लिए शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है। इससे महिला मरीजों को काफी कठिनाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed