{"_id":"655f97579e81f3467f040f73","slug":"health-department-sealed-the-hospital-the-operator-broke-it-ballia-news-c-190-1-svns1007-7595-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील, संचालक ने तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील, संचालक ने तोड़ा
विज्ञापन
भीमपुरा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील अस्पताल को जबरदस्ती संचालित करने का मामला प्रकाश में आया है। निजी अस्पताल संचालक द्वारा 24 घंटे के अंदर स्वास्थ्य विभाग की त्रिस्तरीय टीम द्वारा सील तोड़ कर पूर्व की भांति निजी अस्पताल का संचालन किया जा रहा है।
दबंग संचालक के इस करतूत को स्वास्थ्य विभाग को खुला चैलेंज देने के रूप में देखा जा रहा है। यह इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर स्वास्थ्य विभाग भी कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
भीमपुरा कस्बा स्थित एक निजी नर्सिंग होम के खिलाफ शिकायत मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजयपति द्विवेदी ने डॉ. योगेंद्र दास, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार मिश्र व जिला प्रशासनिक अधिकारी योगेश पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिया। शनिवार को टीम ने औचक निरीक्षण कर नर्सिंग होम की जांच पड़ताल की, घंटों चली जांच में सबकुछ मानकविहीन मिलने पर टीम ने तीन कमरों को सील कर दिया। उसकी जांच आख्या सीएमओ को सौंप दी।
विज्ञापन
आरोप है कि सील की कार्रवाई के 24 घंटे के अंदर अस्पताल संचालक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से सील कमरों के ताला को तोड़ बेखौफ संचालन शुरू कर दिया है। इस बाबत टीम के सदस्य डॉ. अभिषेक मिश्रा ने कहा की सील तोड़ना अपराध के श्रेणी में आता है। अस्पताल संचालक व उसके अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।