फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Headless body of a woman found near railway track in Ballia

UP: बलिया में रेलवे ट्रैक के किनारे मिली महिला की सिर कटी लाश, शरीर पर था सिर्फ एक कपड़ा, पहचान में जुटी पुलिस

Tue, 18 Nov 2025 10:56 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बैरिया/जयप्रकाश नगर (बलिया)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैरिया/जयप्रकाश नगर (बलिया) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Nov 2025 10:56 PM IST
सार

थाना प्रभारी विपिन सिंह ने कहा कि ट्रेन की चपेट में आने से क्षत-विक्षत शव पड़ा है। उसके पास कपड़ा भी है। सिर्फ शरीर पर चोट के निशान हैं। घटना की सूचना पर पहले पहुंचे ग्रामीणाें ने बताया कि शव नग्न अवस्था में झाड़ी में फेंका था। उसका सिर नहीं था।

विज्ञापन
Headless body of a woman found near railway track in Ballia
मामले की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मांझी-बकुल्हा रेलखंड के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी में मंगलवार की सुबह 30 वर्षीय अज्ञात महिला की सिर कटी लाश नग्न अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। खबर लगते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी कृपाशंकर, सीओ फहीम कुरैशी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाए। महिला के पैर में पायल, दोनों पैर और कमर में काला धागा बंधा था।

विज्ञापन

बकुल्हा व मांझी रेलवे स्टेशन के बीच में रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी में महिला की सिर कटी लाश मिली। महिला के शरीर पर सिर्फ अंडर वियर था। ट्रैक से गुजर रहे ग्रामीण ने शव देखा तो पुलिस को घटना की सूचना दी। शरीर से गर्दन अलग थी। सामने से अन्य किसी स्थान पर चोट के निशान नहीं दिख रहे थे। सूचना पर चांद दियर चौकी प्रभारी श्याम प्रकाश मिश्र दलबल के साथ पहुंचे, उन्होंने शव के ऊपर कपड़ा डाला और घटना की सूचना आला अधिकारियों को दी। सीओ फहीम कुरैशी, थाना प्रभारी विपिन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां से ग्रामीणों को हटाया। पुलिस टीम सिर की तलाश में जुट गई, कुछ दूरी पर सिर पड़ा मिला। इसकी खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की शिनाख्त करवाई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने बताया कि शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद पहचान के डर से हत्या करके शव को हादसे का रूप देने के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया है। अगर महिला ट्रेन से गिरती तो उसके शरीर पर कपड़ा होता। शरीर पर जख्म के निशान होते। शव एक-दो दिन पुराना लग रहा था। पैर में पाजेब व दोनों पैर और कमर में काला धागा बंधा था। घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। एसपी ओमवीर सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर सभी पहलुओं की जांच का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुबह में पुलिस को सूचना मिली की रेलवे ट्रैक किनारे महिला का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी, और उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

दुर्घटना दिखाने में लगी रही पुलिस
बकुल्हा-मांझी के बीच रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ी में बिना सिर के महिला के शव के पास पुलिस किसी को पहुंचने नहीं दे रही थी। थाना प्रभारी विपिन सिंह ने कहा कि ट्रेन की चपेट में आने से क्षत-विक्षत शव पड़ा है। उसके पास कपड़ा भी है। सिर्फ शरीर पर चोट के निशान हैं। घटना की सूचना पर पहले पहुंचे ग्रामीणाें ने बताया कि शव नग्न अवस्था में झाड़ी में फेंका था। उसका सिर नहीं था। सामने से शरीर पर चोट के कोई निशान भी नहीं थे। घटना स्थल को देख को लग रहा था कि वहां कोई हलचल नहीं हुई है। घटना को किसी दूसरे जगह अंजाम देने के बाद सिर्फ शव को लाकर फेंक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed