{"_id":"671b6558767ac9881601d5ef","slug":"headless-body-found-in-ballia-sandals-and-dupatta-lying-on-the-spot-people-fishing-called-police-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में मिली सिर कटी लाश: पास में पड़ा था दुपट्टा और सैंडल, सड़ चुका है शरीर; मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में मिली सिर कटी लाश: पास में पड़ा था दुपट्टा और सैंडल, सड़ चुका है शरीर; मौके पर पहुंची पुलिस
Fri, 25 Oct 2024 03:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:13 PM IST
सार
Ballia News: ताल में युवती की लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर उभांव थाना की पुलिस पहुंच गई। युवती का शरीर सड़ चुका था। आसपास के लोगों से शिनाख्त की कोशिश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
मौके पर पड़ी जींस और सैंडल सहित अन्य सामान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के पड़री गांव के ताल में सिर कटी युवती की लाश मिली है। शव काफी दिन पुराना होने से क्षत विक्षत अवस्था में था। शरीर पर जींस थी, सिर नहीं मिलने से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पास में सैंडल व दुपट्टा मिलने से शव किसी युवती का होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार को अपराह्न अतरौला गांव का एक युवक मछली मारने ताल की ओर गया था। तभी उसकी नजर एक शव पर पड़ी। जिसका सिर गायब था।
विज्ञापन
इससे वह डर गया और वहां भाग कर मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पानी से शव को बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव के सिर की काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उभांव एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि शव काफी सड़ गल गया है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन