फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Harassment of SP workers will burn BJP's Lanka: Shivpal

सपा कार्यकर्ताओं का हुआ उत्पीड़न तो जलेगी भाजपा की लंका : शिवपाल

Thu, 19 Jan 2023 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Harassment of SP workers will burn BJP's Lanka: Shivpal
पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व मंत्री व विधायक शिवपाल यादव। साथ में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, प?
सपा कार्यकर्ताओं का हुआ उत्पीड़न तो जलेगी भाजपा की लंका: शिवपाल
विज्ञापन

बलिया। विधायक व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के राज में कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं रुका तो भाजपा की लंका जलेगी और सपा सड़कों पर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि सभी समाजवादी लोगों को एक मंच पर लाने की कवायद चल रही है। पूर्व मंत्री और विधायक बुधवार को शहर से सटे होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सपा विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न अब सपा बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके खिलाफ जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए समाजवादी विचारधारा के समान दलों और लोगों को जोड़ने की के साथ-साथ संगठन के विस्तार का काम भी शुरू हो गया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर टिप्पणी करने से बचते हुए शिवपाल ने कहा कि सपा का उद्देश्य भाजपा को हराना है भारत जोड़ो यात्रा की हमारी शुभकामना है। पूर्व मंत्री ने सुभासपा के साथ भविष्य के गठबंधन और बसपा के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने की बात पर कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि समय आने पर इस पर निर्णय लिया जाएगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के तेलंगाना दौरे पर भी शिवपाल सीधे-सीधे कुछ कहने से बचते बचते रहे। शिवपाल ने कहा कि भाजपा के राज में थाने से लेकर तहसील तक चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। ईडी व सीबीआई से डरने के सवाल को भी टाल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed