फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Half a dozen trains cancelled, passengers worried

Ballia News: निरस्त हुईं आधा दर्जन ट्रेनें, यात्री परेशान

Sat, 09 Sep 2023 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Half a dozen trains cancelled, passengers worried
बलिया। छपरा-वाराणसी रूट पर लखनऊ एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें निरस्त व परिवर्तित मार्ग पर चलेगी। ट्रेनों के परिचालन प्रभावित होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। टिकट काउंटर पर उक्त ट्रेनों में आरक्षण कराने वाले यात्रियों की टिकट निरस्त कराने की भीड़ जुट रही है। वाराणसी जं. पर यार्ड का रिमॉडलिंग कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

वाराणसी जन सम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बलिया से होकर गुजरने वाली 15054/15053 लखनऊ जं.-छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 19 से 14 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी। 15083- 15084 छपरा-फर्रूखाबाद- छपरा एक्सप्रेस का संचालन 20 से 15 अक्टूबर तक लखनऊ जं. से होगा। यह गाड़ी ऐशबाग से फर्रूखाबाद के मध्य निरस्त रहेगी। वहीं पांच अक्टूबर तक अप-डाउन सदभावना एक्स, कामाख्या एक्सप्रेस अप- डाउन एक अक्टूबर तक, तिनसुकियां एक्सप्रेस छह अक्टूबर तक औडिहार से वाराणसी न जाकर जौनपुर के रास्ते गंत्वय को रवाना होगी। स्टेशन के पूछताछ केन्द्र पर छपरा-मांझी रूट के बीच दोहरीकरण को लेकर निरस्त होने वाली ट्रेनों की सूची चस्पा कि गई है। इसमें 14523- 14524 बरौनी-अंबाला हरिहरनाथ एक्सप्रेस अप डाउन, 15231- 15232 बरौनी- गोंदिया एक्सप्रेस अप -डाउन नौ सितम्बर से 14 अक्टूबर तक, 01025- 01026 दादर सेंट्रल- बलिया दादर एक्सप्रेस अप-डाउन 20 से 13 अक्टूबर, 07651- 07652 छपरा- जालना एक्सप्रेस अप- डाउन 22 से 25 अक्टूबर तक, 09525- 09526 नाहरलगुन - ओखा स्पेशल एक्सप्रेस अप डाउन 19 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed