हल्दी। विकास खंड बेलहरी के पिंडारी गांव में राधे प्रेमा सती स्थान के पास शनिवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में हल्दी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परसिया की टीम को 43-36 के अंतर से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
परसिया की टीम उपविजेता रही। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। हल्दी की विजेता टीम के कप्तान शंभू कुमार और परसिया की उपविजेता टीम के कप्तान साका अंसारी रहे। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका विशाल और प्रिंस यादव ने निभाई। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि जितेंद्र यादव ने विजेता टीम को शील्ड, कप व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। आयोजनकर्ता विशाल यादव और राहुल यादव (छोटू) रहे, जबकि व्यवस्थापक की जिम्मेदारी प्रिंस यादव और सनोज यादव ने संभाली। जयप्रकाश वर्मा सरल, रितेश यादव, राहुल यादव, मनीष यादव, धुरान यादव, अंकित यादव, प्रिंस यादव बिट्टू, कमलेश, अनिष, सनोज, मुकेश उर्फ मुरारी, विशाल और संजीव यादव सहित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खेलप्रेमी पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।