फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   had already given a signal against his own government

अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल पहले दे दिया था संदेश

Mon, 20 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
had already given a signal against his own government
पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह। - फोटो : BALLIA
बलिया। भाजपा छोड़ सोमवार को सपा का दामन थामने वाले पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह पिछले कुछ समय से अपनी ही सरकार के खिलाफ बयान देकर इसका संदेश दे रहेथे। कई बार तो उन्होंने अपनी पार्टी को काफी असहज स्थिति में ला दिया था। पिछले दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही निशाना बना लिया था।
विज्ञापन

वर्ष 2002 में रामइकबाल सिंह चिलकहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। बाद में यह सीट परिसीमन में खत्म हो गई। इसका कुछ हिस्सा रसड़ा और कुछ हिस्सा बेल्थरारोड विधानसभा में चला गया। इसके बाद पार्टी में हाशिए पर आए पूर्व विधायक काफी दिनों से अपने लिए राजनीतिक जमीन तलाश रहे थे। इसी कारण वह अक्सर भाजपा सरकार पर निशाना साधते रहे। उनके बयानों से यह अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि वह जल्द ही सपा में शामिल हो सकते हैं। साथ ही वह विधानसभा चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहे हैं। सोमवार को उनके सपा में शामिल होने की जानकारी सपा ने ट्वीट कर दी।
विज्ञापन

बीएचयू से शुरू की थी छात्र राजनीति
रामइकबाल सिंह ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति शुरू की थी। 1993 में वे भाजपा से जुड़ गए। रसड़ा थाना क्षेत्र के मुड़ेरा निवासी रामइकबाल सिंह वर्ष 2002 में विधायक रहे। 2007 में चिलकहर क्षेत्र से सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय से चुनाव हार गए थे। वर्ष 2009 में घोसी से लोकसभा का चुनाव लड़ें और पराजय का सामना करना पड़ा। नए परिसीमन के बाद 2012 में उन्होंने रसड़ा से चुनाव लड़ा, पर बसपा प्रत्याशी के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2014 में सलेमपुर लोस से भाजपा के टिकट के दावेदार थे, लेकिन टिकट नहीं मिला। 2017 के विस चुनाव में राम इकबाल सदर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे लेकिन पार्टी ने उन्हें पुन: रसड़ा से लड़ने के लिए भेज दिया। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद राम इकबाल सिंह खुद को अलग-थलग महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed