फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Guru Gobind Singh's Prakash Utsav celebrated with pomp

Ballia News: धूमधाम से मनाया गया गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव

Wed, 17 Jan 2024 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh's Prakash Utsav celebrated with pomp
गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव बुधवार को गुरुद्वारा परिसर में सिख संगत कमेटी के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान कीर्तन जत्था के राजपुरा पंजाब के बाबा जगजीत सिंह ने शबद और कीर्तन किया। कीर्तन भजन के दौरान गुरुद्वारा परिसर वाहेगुरु और सिमरन से निहाल रहा। हजूरी रागी जत्था बलिया के गुरप्रीत सिंह ने भी शबद कीर्तन किया। गुरु पर्व के अवसर पर नगर के संभ्रांत लोगों व पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इसके उपरांत लंगर की सेवा शुरु की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर लोगों को अच्छे कार्य करने और गुरुजी से अच्छे कार्यों की सीख लेने का आह्वान किया। कहा कि लंगर की सेवा बहुत पुरानी प्रथा है और सभी को यह सेवा करनी चाहिए। साथ ही गुरुजी के जीवन से सीख ले कर सद्कार्य करने चाहिए। कार्यक्रम के उपरांत लंगर की सेवा चलाई गई। इस अवसर पर सरदार रणजीत सिंह, सरदार सुरजीत सिंह, सरदार हरजिंदर सिंह राजू, रविंद्र सिंह हड़ताली, सरदार इंद्रपाल सिंह, मंजय सिंह, सागर सिंह राहुल, हरप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, स्वर्ण सिंह, संजय सिंह, विशाल सिंह, नवतेज सिंह राजपूत, सागर व हरपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed