फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   gun dealer suicide case ballia 13 people sued including two gun dealars of kanpur

Ballia: असलहा व्यापारी खुदकुशी मामले में दो गन डीलर सहित 13 नामजद और पांच अज्ञात सूदखोरों पर मुकदमा

Thu, 02 Feb 2023 07:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Feb 2023 07:57 PM IST
सार

 सूदखोरों से तंग आकर बलिया आर्म्स कॉरपोरेशन के मालिक नंद लाल गुप्ता ने बुधवार दोपहर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। मामले में कानपुर के दो गन डीलर सहित 13 नामजद और पांच अज्ञात सूदखोरों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
gun dealer suicide case ballia 13 people sued including two gun dealars of kanpur
असलहा व्यापारी नंदलाल गुप्ता के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के असलहा व्यापारी नंदलाल की आत्महत्या मामले में पत्नी मोनी गुप्ता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने कानपुर के गन डीलर ज्योत आर्मोरी तथा सिंह रिनकल सहित 13 नामजद व पांच अज्ञात सूदखोरों पर मुकदमा दर्ज किया है। सभी पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप है। पूछताछ के लिए आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


नामजद लोगों में हनुमान सिंह निवासी रामपुर महावल, शैलेंद्र सिंह पप्पू निवासी ताखा गड़वार, अजय सिंह सिद्याल निवासी भृगु आश्रम, देव नारायण सिंह पूना निवासी राजपुत नेवरी, सहजानंद सिंह निवासी जापलिनगंज, अनिल चौबे निवासी सुरेमनपुर पिपरपाती, राहुल चौबे और रोहित चौबे निवासी पिपरपाती, अखिलेश प्रताप सिंह मिंटू निवासी दुबहड़, सुनील मिश्रा और राजू मिश्रा निवासी परिखरा व कानपुर के दो गन डीलर ज्योत आर्मोरी तथा सिंह रिनकल व पांच अज्ञात शामिल हैं।

विज्ञापन

व्यापारियों में घटना को लेकर आक्रोश

आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। नामजद सभी आरोपित घटना के चंद घंटे बाद राजधानी और अन्य प्रांतों में फरार हो गए हैं। व्यापारियों में घटना को लेकर आक्रोश है। अन्य दिनों की अपेक्षा अपनी दुकानें एक घंटे बाद खोली गई। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार को श्रीरामपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। छोटे भाई शैलेश गुप्ता ने दाह संस्कार किया है। मालगोदाम स्थित आवास पर लोगों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: फेसबुक पर LIVE होकर व्यापारी ने खुद को मारी गोली, सूदखोरों से था तंग, न्याय की गुहार

परिजनों से मिले परिवहन मंत्री, दिया न्याय का भरोसा

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मृतक नंदलाल गुप्ता के घर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने न्याय का भरोसा दिया। कहा कि बलिया में सूदखोरों का आतंक है। पूर्व में भी कई लोग आत्महत्या कर चुके हैं। आगे किसी व्यापारी को यह कदम न उठाने पड़े, इसके लिए सूदखोरों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया। आत्महत्या के पूर्व सूदखोरों ने जिस मकान का रजिस्ट्री कराया है, उसे रद्द करवाने का भरोसा दिलवाया। कहा कि न्याय जरूर होगा।

पत्नी ने तहरीर में लगाए आरोप

gun dealer suicide case ballia 13 people sued including two gun dealars of kanpur
असलहा दुकान के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पत्नी मोनी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मेरे पति को ब्याज पर आरोपी सूदखोरों ने रुपये दिए थे। उन्होंने सभी कर्ज लौटा दिए थे। उसके बाद भी हनुमान सिंह और शैलेंद्र सिंह जबरदस्ती जान से मारने की धमकी देते हुए बहेरी स्थित घर को फर्जी तरीके से बिना पैसे दिए रजिस्ट्री करा लिया। वह काफी दिनों से मानसिक तनाव में चल रहे थे।

उन्होंने कानपुर के दो डीलरों को करीब 50 लाख रुपये दिए थे। काफी आग्रह के बावजूद पैसा वापस नहीं कर रहे थे। इन सभी कारणों को लेकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने को मजबूर हो गए। मेरे पति की आत्महत्या में सभी आरोपित जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed