फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gumti fire, ashes

Ballia News: गुमटियों में लगी आग, सामान राख

Fri, 03 Mar 2023 04:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Fri, 03 Mar 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
Gumti fire, ashes
रेवती। स्थानीय नगर के बीज गोदाम तिराहा स्थित साइकिल मरम्मत तथा पान की गुमटी में शुक्रवार भोर में अज्ञात कारण से लगी आग में हजारों के सामान सहित गुमटियां जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन

नगर के मंजूर आलम निवासी वार्ड 13 की साइकिल मरम्मत के साथ साइकिल के कलपुर्जों आदि की गुमटी में बृहस्पतिवार की भोर करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों के द्वारा दी गई सूचना के बाद मंजूर अपने गुमटी के पास पहुंचे।आग पर काबू पाया जाता तब तक गुमटी में रखे हजारों के सामान जल चुका था।
विज्ञापन

मंजूर ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम छह बजे वह गुमटी बंदकर घर चला गया। गुमटी में रखे नए 40 साइकिल के टायर, 3 बोरियों में रखे 96 ट्यूब, 14 रिंग, 12 चिमटा, 12 साइकिल सीट, तीन दर्जन सीट कवर, साइकिल गेयर,चेन आदि सहित साइकिल के अन्य छोटे बड़े पुर्जे जलकर नष्ट हो चुके थे। मंजूर की गुमटी में लगी आग के साथ ही पास स्थित पान आदि की रघुनाथ गोंड़ की गुमटी भी आग के चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रघुनाथ ने बताया की दर्जनों पैकेट पान मसाला, साबुन, बिस्किट, जर्दों की डिब्बियां सहित एक हजार रुपये नगद तथा फर्निचर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed