फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Greenfield Expressway will land, alignment work started

Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे उतरेगा धरातल पर, शुरू हुआ एलाइनमेंट कार्य

Sun, 16 Apr 2023 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Greenfield Expressway will land, alignment work started
बलिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण की कवायद तेज हो गई है। गाजीपुर से छपरा तक 117.12 किमी लंबा फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे अब धरातल पर उतरेगा। कार्यदायी संस्था ने अधिग्रहित जमीनों पर निर्माण के लिए एलाइनमेंट कार्य शुरू कर दिया है। उधर, भरौली-बक्सर के बीच गंगा पर बन रहा नया पुल का कार्य भी अंतिम दौर में है जबकि पुल के पास अप्रोच का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यह फोरलेन लिंक मार्ग ग्रीनफील्ड के इंटरचेंज से जुड़ेगा।
विज्ञापन

गाजीपुर के जंगीपुर से छपरा के रिविलगंज तक बनने वाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण को कुल तीन एजेंसियां अलग-अलग चार हिस्से में कार्य शुरू करेगी। 117.12 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जिले से होकर गुजरेगी। जिले में कुल करीब 65 किमी की लंबाई में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण होना है, जो चितबड़ागांव से फेफना, माल्देपुर, हल्दी, बैरिया, चांददियर होते हुए मांझी घाट के बाद बिहार में प्रवेश कर जाएगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर करीमुद्दीनपुर के पास उंचाडीह में इंटरचेज बनेगा। इसके जरिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे भी जुड़ेगा। इसके अलावा बिहार के बक्सर स्थित फोरलेन को भरौली-बक्सर के बीच गंगा पर बन रहे नया पुल के रास्ते फोरलेन लिंक से जोड़ा जाएगा। यह फोरलेन लिंक सड़क 17 किमी लंबी उंचाडीह से भरौली होते हुए बक्सर तक होगा। पुल का निर्माण पूरा होने वाला है और पुल के दोनों तरफ अप्रोच का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, पूर्व का बना पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण नौ वर्षों से भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित है। लेकिन पुराने पुल के पास मार्ग का निर्माण शुरू होने से लोगों की उम्मीदें जग गई हैं।
विज्ञापन

अब ग्रीनफील्ड के निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य शुरु कर दिया गया है। गाजीपुर से लेकर बलिया के बीच जगह-जगह इस फोरलेन एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए एलाइनमेंट का कार्य शुरु कर दिया गया है। बताया जाता है एलाइनमेंट के बाद निर्माण कार्य शुरु कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेढ़ माह पहले केंद्रीय मंत्री ने किया था निर्माण कार्य का शुभारंभ
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण को लेकर डेढ़ माह पहले 27 फरवरी को गाजीपुर व बलिया के सीमावर्ती इलाका चितबड़ागांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शिलान्यास किया था। इसके बाद एनएचएआई की ओर से टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। अब कार्य धरातल पर उतरने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed