फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Greenfield Expressway: Registry of farmers' land started

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे: किसानों के जमीन की रजिस्ट्री शुरू

Sat, 17 Sep 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Greenfield Expressway: Registry of farmers' land started
जनपद में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे योजना अब जल्द मूर्त रूप लेगी। जिला प्रशासन की ओर से सर्वे के आधार पर किसानों के जमीन की रजिस्ट्री शुक्रवार शाम से शुरू कर दी। पहले दिन चार किसानों से भूमि की रजिस्ट्री कराई। सब रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से रजिस्ट्री की रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

गाजीपुर से बिहार के बार्डर पर स्थित मांझी तक करीब 118किमी लम्बा उक्त एक्सप्रेस-वे जनपद के दो तहसीलों सदर व बैरिया के करीब 98 गांवों से होकर गुजरेगा। 60 मीटर चौड़ाई वाले इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर तकरीबन 2726.27 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। भूमि खरीद के लिए शासन की ओर से पहले ही 250 करोड़ रुपये की धनराशि जिला प्रशासन को सौंपी जा चुकी है। शुक्रवार को एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि की रजिस्ट्री शुरू की गई। एआईजी स्टांप महेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि पहले चार किसानों सुनील कुमार यादव निवासी चेरुआइयां, उमानाथ यादव निवासी चेरुइयां, कुबेरनाथ यादव निवासी चेरुइयां, इंद्रसनी देवी पत्नी लक्ष्मण राम निवासी छोटकी नरहीं ने अपनी भूमि की रजिस्ट्री की। पहली रजिस्ट्री करने वाले सुनील कुमार यादव ने कहा कि विकास कार्य के लिए शासन की ओर से भूमि ली जा रही है। सभी किसान जल्द से जल्द अपनी जमीनों की रजिस्ट्री करें। जनहित के कार्य में अपना सहयोग करेंगे। इस मौके पर सब रजिस्ट्रार विनय कुमार, तहसीलदार सदर सदानं सरोज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed