फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Greenfield Expressway: Farmers kept their problems in the meeting

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे : बैठक में किसानों ने रखीं अपनी समस्याएं

Fri, 23 Dec 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Greenfield Expressway: Farmers kept their problems in the meeting
बलिया/सागरपाली। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे में आने वाली भूमि के मूल्य को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच जनपद के किसान और संबंधित अधिकारी की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भूमि खरीद में तेजी लाने के लिए बैरिया और सदर तहसील के किसानों की कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ एक घंटे बैठक हुई। इसके बाद भी कोई रास्ता नहीं निकल पाया। किसान डॉ. रामसुरेश राय ने कहा कि जिला प्रशासन ही किसानों की समस्या नहीं दूर करना चाहता है। इस कारण किसान अपनी भूमि रजिस्ट्री नहीं कर पा रहे हैं। बैरिया तहसील के किसान धनंजय सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन खुद निस्तारण नहीं चाहता है।
विज्ञापन

नियम और कानून की बात करने पर प्रशासनिक लोग मौखिक कानून की बात करने लगते हैं। उचित मूल्य नहीं मिलेगा, तब तक अपनी भूमि का बैनामा नहीं करेंगे। मुख्य राजस्व अधिकारी अनिल कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि जो भी आपत्ति किसानों की तरफ से आई है। 20 दिन के अंदर निस्तारण कर दिया जाएगा। बैठक में एसडीएम, तहसीलदार सदर संजीव कुमार राय, विवेक सिंह, अनिल सिंह, विपिन बिहारी सिंह, गंगासागर राय, हरगोविंद राय, कमलेश राय, बलवंत सिंह, हरेराम पांडेय, प्रभुनाथ यादव, विनोद शंकर, रणजीत सिंह, राकेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed