{"_id":"586fadf14f1c1b0a3215857b","slug":"gramin-ilakon-me-nahi-sudhari-cash-ki-samasya","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण इलाकों में नहीं सुधरी कैश की समस्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण इलाकों में नहीं सुधरी कैश की समस्या
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 06 Jan 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी को लेकर नगरीय इलाकों में तो काफी हद तक लोगों को राहत मिली है। लेकिन ग्रामीण इलाकों में अभी भी कैश की समस्या बनी हुई है। कैश के लिए अभी भी लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। बैंक मैनेजरों का कहना है कि जरूरत के हिसाब से अभी भी जनपद में कैश नहीं पहुंच रहा है, जिस कारण दिक्कत आ रही है।
ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में ग्राहकों को पैसे के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसा ही मामला नगर से सटे मिड्ढा गांव स्थित पूर्वांचल बैंक तथा सुखपुरा स्टेट बैंक में देखने को मिल रहा है। ऐसा ही हाल ग्रामीण क्षेत्र के अनेकों बैंकों का है,जहां ग्राहकों को सुबह से भूखे-प्यासे कतार में लगना पड़ रहा है। बावजूद ग्राहकों को पैसा नसीब नहीं है।
नोटबंदी की मार झेल रहे स्टेट बैंक एवं पूर्वांचल बैंक के ग्राहक अब भी राहत महसूस नहीं कर रहे है। आलम यह है कि गुरुवार को दिनभर लोग पैसे के लिए इंतजार करते रहे। लेकिन एक फूटी कौड़ी नसीब नहीं हुई। यही हाल शुक्रवार को भी रहा। स्टेट बैंक के कर्मचारी बैंक का ताला बंदकर अंदर ही बैठे नजर आए।
विज्ञापन
इससे नाराज होकर आक्रोशित ग्राहकों ने बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर सुखपुरा पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। शाखा प्रबंधक सुनिल उपाध्याय ने बताया कि पैसा खत्म होने की सूचना ऊपर के अधिकारियों को दी जा चुकी है। पैसा उपलब्ध होते ही पैसा वितरित कर दिया जाएगा।