{"_id":"578672e24f1c1b124b13dbdd","slug":"gramidon-ne-upkendra-par-jada-tala","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर जड़ा ताला
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के हिता के पुरा मोहल्ले के समीप करेंट लगने से एक गाय की मौत हो जाने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को रसड़ा के विद्युत उपकेंद्र का घेराव करते हुए तालाबंदी कर आक्रोश जताया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। इससे करीब छह घंटे तक नगर सहित आसपास के इलाकों की बिजली गुल रही। रसड़ा के माधोपुर स्थित इंडस्ट्रीयल स्टेट बंद रहा।
कोतवाली क्षेत्र के हिता के पुरा गांव निवासी बहादुर राजभर की गाय चरते समय गढिया स्थित विद्युत उपकेंद्र के खंभे में प्रवाहित हो रहे करेंट की जद में आ गई। जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद हिता के पुरा के ग्रामीणों के साथ ही मवेशी स्वामी के परिवार के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र गढिय़ा पर ताला जड़ते हुए नारेबाजी शुरु कर दी।
मौके पर पहुंचे एसडीओ मनिका प्रसाद पटेल तथा अवर अभियंता राजू रंजन तथा एसआई डीके चौधरी के समझाने-बुझाने के बाद छह घंटे के बाद जड़ा गया ताला खोला। तब कहीं जाकर नगर सहित आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति शुरू की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।