{"_id":"68acc857b61ec985de00ea02","slug":"gram-panchayats-forgot-9-resolutions-939-did-not-hold-a-meeting-even-once-for-development-ballia-news-c-190-bal1001-146689-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 9 संकल्प भूलीं ग्राम पंचायतें, विकास के लिए 939 ने एक बार भी बैठक नहीं की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 9 संकल्प भूलीं ग्राम पंचायतें, विकास के लिए 939 ने एक बार भी बैठक नहीं की
विज्ञापन
जिले की 940 ग्राम पंचायतों में से 939 ने बीते पांच महीनों में एक भी ग्रामसभा बैठक नहीं की है। न ही नौ संकल्पों के आधार पर ग्रामसभा के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इनमें गरीबी मुक्त, स्वस्थ गांव, बच्चों के अनुकूल माहौल आदि हैं। पोर्टल पर जिले की मात्र 1.88 प्रतिशत (18) पंचायतों ने ही लॉगिन किया।
विकास कार्यों में पारदर्शिता और सहभागिता के लिए ग्रामसभा की बैठक अनिवार्य है लेकिन पंचायत निर्णय पोर्टल पर अधिकतर ग्राम पंचायतों ने न तो लॉगिन किया और न ही बैठक की सूचना दर्ज की। जिले के 9 ब्लॉकों ने पिछले पांच महीनों में पंचायत निर्णय पोर्टल पर एक बार भी लॉगिन नहीं किया, जबकि बाकी ब्लॉकों ने लॉगिन की महज औपचारिकता पूरी की है। सीयर ब्लॉक की एकमात्र ग्राम पंचायत ने पोर्टल पर एक एजेंडा अपलोड किया।
विकास योजनाओं को पारदर्शी, प्रभावी और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभा की बैठक अनिवार्य की गई है। जनपद के हालात इस व्यवस्था से बिल्कुल उलट हैं।