फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gram Panchayat member made head in charge

ग्राम पंचायत सदस्य को बनाया प्रभारी प्रधान

Fri, 24 Jul 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat member made head in charge
बांसडीहरोड। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने विकास खण्ड हनुमानगंज के ग्रामसभा टकरसन के प्रधान विश्वम्भर यादव के हत्या के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद ग्राम पंचायत सदस्य भुआल को प्रभारी प्रधान नियुक्त किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार बीते 25 जून को टकरसन निवासी राजेश सिंह की हत्या कर दी गई थी। मामले में ग्राम प्रधान टकरसन विश्वंभर यादव मुख्य आरोपी बनाए गए हैं। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके बाद जिलाधिकारी ने प्रधान को निलंबित करने का आदेश जारी किया और पद के रिक्तता को भरने के लिए ग्राम पंचायत सदस्य भुआल को प्रधान पद के सभी अधिकार देते हुए प्रभारी प्रधान नामित किया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद विकास खण्ड हनुमानगंज में खण्ड विकास अधिकारी राजेश यादव शुक्रवार को भुआल को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। इस मौके पर रोबिन सिंह, अनुभव सिंह, अमृत सिंह, प्रेम राय, रोहित सिंह, शत्रुघ्न वर्मा, गांधी वर्मा, राजेंद्र यादव, अरुण मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed