{"_id":"5f8333198ebc3e9bfa0ccf49","slug":"govind-and-sachin-won-the-race-ballia-news-vns5522824169","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में गोविंद और सचिन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में गोविंद और सचिन ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। युवाओं में शारीरिक दक्षता व सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा का जज्बा भरने के लिए पूर्व सैनिक मुस्तफा अंसारी के प्रयास से रविवार को मां चंद्रदेई रामचंद्र इंटर कॉलेज रौसड़ा के प्रांगण में एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें गोविंद राजभर, सचिन राजभर और नंदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके पूर्व आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि हरेराम यादव ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास के साथ ही निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र प्रताप यादव ने प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान 1600 मीटर, 800, 500 और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में क्रमश: गोविंद राजभर, सचिन राजभर, नंदन व प्यारे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंधक हरिश्याम यादव, प्रधानाचार्य हरिकिशुन यादव, दिलीप लाल श्रीवास्तव, डॉ संतोष, राकेश श्रीवास्तव, विजय बहादुर, राजकुमार पटेल, सत्येंद्र शर्मा आदि रहे।