फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government's step is right, it is public's good

सरकार का कदम सही, इसी में है पब्लिक की भलाई

Fri, 01 May 2020 09:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Government's step is right, it is public's good
बलिया। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के प्रयास के तहत सरकार ने लाकडाउन की अवधि 17 मई तक के लिए बढ़ा दी है। सरकार के इस निर्णय को लेकर जब जिले के लोगों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सरकार ने सही कदम उठाया है। पब्लिक की भलाई इसी में है। यदि लाकडाउन खुलता है तो लोग बीमारी को फैलाने से बाज नहीं आएंगे। ऐसे में लोगों को जबरन घर में रखना ही एकमात्र उपाय है।
विज्ञापन

जीवन की रक्षा के लिए लाकडाउन बढ़ाया गया है। सरकार का यह कदम सभी के हित में है, सरकार के आदेश का सभी को पालन करने की आवश्यकता है। आर्थिक संकट से घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि समय का चक्र बदलता रहता है। सरकार जो भी कदम उठाती है देश और देशवासियों के हित में होता है।
विज्ञापन

कमलदेव सिंह, पूर्व सैनिक
इस महामारी से बचाव का यही तरीका है कि लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग रहे। सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखने के लिए लॉकडाउन ही बेहतर माध्यम है। यदि लाकडाउन खुलता है तो लाख प्रयास के बाद भी लोग घरों में नहीं रुकेंगे और बीमारी फैल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वंभर पाठक, समाजसेवी
रुपया पैसा और अन्य चीजे हमारे काम तभी आएंगी, जब हम सभी जिंदा रहेंगे। ऐसे में आवश्यकता है कि सरकार की तरफ से जारी आदेश का पालन किया जाए। इस समय जीवन रक्षा से बड़ी कोई चीज नहीं है। उसके लिए सरकार की तरफ से उठाया हर कदम सही है।

अरुण सिंह, शिक्षक
बिना लाकडाउन के कोरोना वायरस के संक्रमण को रोक पाना संभव नहीं है। लोग घरों से निकलेंगे तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किसी भी हाल में नहीं कर पाएंगे। ऐसे में उन्हें घरों में ही रोकना जरूरी है।
विमल पाठक, पूर्व सैनिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed