फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government offices buzzed after four days' holiday

चार दिनों के अवकाश के बाद गुलजार हुए सरकारी कार्यालय

Mon, 21 Mar 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Government offices buzzed after four days' holiday
बलिया। विधानसभा चुनाव के बाद अभी कार्यालयों में कामकाज रफ्तार ही पकड़ रहा था कि होली के कारण कुल चार दिनों तक अवकाश हो गया। चार दिनों के बाद सोमवार को कार्यालय खुले तो विकास भवन गुलजार हो गया। अधिकारी से लेकर कर्मचारी से कार्यालयों में कामकाज निपटाते रहे और फरियादियों की भी भीड़ रही।
विज्ञापन

चार दिनों तक अवकाश के बाद सोमवार को विकास भवन पूरी तरह गुलजार रहा। वित्तीय माह का अंतिम माह होने के कारण अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक जहां सरकारी कामकाज में व्यस्त रहे वहीं अधिकांश कार्यालयों में फरियादियों की भी भरमार रही। पूरे चुनाव के समय तक विकास भवन पर सन्नाटा पसरा रहता था। सोमवार को तो विकास भवन के गेट से लेकर सड़क तक फरियादियों का जमावड़ा रहा। खासकर जिला समाज कल्याण विभाग में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते रहे और जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह उसका निस्तारण करते रहे।
विज्ञापन

कृषि विभाग कार्यालय में जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार भी विभागीय कार्य में व्यस्त रहे। वित्तीय वर्ष अब समाप्ति की ओर से है। इसको देखते हुए जिला अर्थ एवं सख्या विभाग भी पूरे दिन विकास परियोजनाओं की रिपोर्ट बनाने व शासन को भेजने में व्यस्त रहा। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विजय शंकर की मानें तो शासन की ओर से विकास योजनाओं को जारी धन के सापेक्ष रिपोर्ट तैयार की जा रही है और इसे शासन को भेजा जाएगा। इसके आधार पर शासन की ओर से धन जारी किया जाता है। इसके अलावा भी अन्य कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह चुनाव मोड से बाहर आकर कार्य में भिड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed