Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Govardhan Puja: Sisters prayed for the well-being, prosperity, and longevity of their brothers.

गोवर्धन पूजा: बहनों ने की भाइयों के सुख-समृद्धि व दीर्घायु की कामना

Wed, 11 Nov 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja: Sisters prayed for the well-being, prosperity, and longevity of their brothers.
नगर के भृगु आश्रम मोहल्ला में गोवर्धन पूजा करती महिलाएं और युवतियां। संवाद - फोटो : Archive
बलिया। भैया दूज पर सोमवार को बहनों ने भगवान गोवर्धन का विधि-विधान से पूजन कर भाइयों की सुख, समृद्धि के साथ ही दीर्घायु की कामना की। पर्व को लेकर बहनों में काफी उत्साह देखा गया। भैया दूज भाई-बहन के प्रेम का पर्व है। इस मौके पर जहां बहनों को भाइयों का इंतजार रहता है, वहीं बहनें विधिवत पूजन-अर्चन कर गोवर्धन से उनकी लंबी उम्र का आशीर्वाद मांगती है। सुबह होते ही तैयारी कर भगवान गोवर्धन का पूजन करने के लिए जगह- जगह बहनें इकट्ठा होने लगी थीं। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर समूह में जुटकर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-पाठ किया। पूजा से पहले, महिलाओं ने गांव के सिवान से रेगनी का पौधा एकत्र किया। पूजा स्थल की सफाई कर गाय के गोबर से लिपाई-पोताई की गई। इसके बाद, महिलाएं अपने घरों से टोकरियों में चूड़ा और मिठाई लेकर गोवर्धन बाबा के स्थान पर पहुंचीं। गोवर्धन पूजा प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का प्रतीक है, जो श्रद्धा, आस्था और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन


इस दिन महिलाएं और लड़कियां उपवास रखती हैं। गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर उनका पूजन करती हैं और सुख, समृद्धि तथा सुरक्षा का आशीर्वाद मांगती हैं। पूजा के बाद भाइयों को प्रसाद खिलाया जाता है।
विज्ञापन


10 से 25 रुपये तक बिका रेगनी का पौधा

गांव की खेतों की मेड़ पर ऐसे ही दिखने वाला रेगनी के पौधे की काफी डिमांड रही। गांवों में लोग पूजा में उपयोग होने वाले इस पौधों को खोज कर लाए लेकिन शहर के लोगों को काफी दिक्कत हुई। एक पौधा 10 से 25 रुपये तक बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेफना क्षेत्र के गांवों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा

फेफना। क्षेत्र के सागरपाली, फेफना, बघेजी, गंगहरा, चेरुईया, बघडा, कपूरी, एकौनी, सिंहपुर सहित विभिन्न गांवों में सोमवार को ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गोवर्धन भगवान की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। गोवर्धन पूजा के अवसर पर ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं ने धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए पूजा-अर्चना की। गांवों में इस पर्व को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूजा के माध्यम से प्रकृति, गोवंश एवं ग्रामीण संस्कृति के प्रति आस्था और सम्मान का संदेश भी दिया गया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गोवर्धन पूजा के आयोजन से ग्रामीण परिवेश में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली आयोजन में कुजंन देवी, गुड़िया देवी, रंजू देवी, मीरा सिंह, गुडी सिंह, सहित अन्य महिला मौजूद रही


गोमाता का किया गया पूजन

बलिया। गोवर्धन पूजा के दिन हिंदू रीति-रिवाज में गोमाता का पूजन शुभ माना गया है। जिसके मद्देनजर पशु आश्रय स्थलों में विधि-विधान से गोमाता की पूजा की गई। शहर के बहादुरपुर स्थित गोशाला में सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा ने गायों को पूजन करने के बाद गुड़ व चना खिलाया। इसी प्रकार जिले के हर गोशालाओं में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विजय कुमार गुप्ता, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एसपी द्विवेदी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम आदि मौजूद थे।

नगर के भृगु आश्रम मोहल्ला में गोवर्धन पूजा करती महिलाएं और युवतियां। संवाद

नगर के भृगु आश्रम मोहल्ला में गोवर्धन पूजा करती महिलाएं और युवतियां। संवाद- फोटो : Archive

नगर के भृगु आश्रम मोहल्ला में गोवर्धन पूजा करती महिलाएं और युवतियां। संवाद

नगर के भृगु आश्रम मोहल्ला में गोवर्धन पूजा करती महिलाएं और युवतियां। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed