{"_id":"6af3721dae54772c1b0ccada","slug":"youth-beaten-to-death-with-sticks-and-clubs-driven-by-a-grudge-ballia-news-c-190-1-ana1001-176894-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रंजिश में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रंजिश में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या
विज्ञापन
सहतवार कस्बे के वार्ड नंबर-14 में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या के बाद परिजनों को सांत्वना देत
बलिया। सहतवार कस्बे के वार्ड 14 में की रंजिश ने सोमवार को लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने घर में घुसकर विनोद राजभर (45) और उनके पड़ोसी पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान दो अन्य युवक भी घायल हो गए।
घायल विनोद की मऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, 10 दिन पहले भी दोनों पक्षों में शराब पीने के दौरान हुए विवाद हुआ था।
आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम बांसडीह, सीओ जयशंकर मिश्र और तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिजन शांत हुए। मृतक की पत्नी की तहरीर पर शुभम वर्मा, हर्ष वर्मा, राजू यादव और राजकुंवर समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सहतवार के वार्ड 14 में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार की दोपहर करीब एक बजे दो पक्षों में विवाद हुआ। मृतक की पत्नी संजू देवी की तहरीर के मुताबिक विनोद घर के आंगन में पड़ोसी सुदर्शन राजभर के साथ बैठे थे। तभी शुभम वर्मा और उसके साथी लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और हमला कर दिया।
हमले में विनोद और सुदर्शन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से विनोद को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया, लेकिन मऊ ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ जयशंकर मिश्र ने आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
सीओ जयशंकर मिश्र के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और नामजद आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। भाजपा विधायक केतकी सिंह ने भी घटना को गंभीर बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की उच्चाधिकारियों से बात कही है।