फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Good work of police Six accused including an inter-district

Ballia News: पुलिस का गुडवर्क; चोरी लूट के अंतरजनपदीय बदमाश सहित छह आरोपी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

Sun, 29 Jun 2025 05:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 29 Jun 2025 05:43 PM IST
सार

पुलिस को उस वक्त कामयाबी हाथ लगी है। चोरी लूट के अंतरजनपदीय बदमाश सहित छह आरोपी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। इनसे चोरी व लूट का समान खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार किया गया।
 

विज्ञापन
Good work of police Six accused including an inter-district
ओमवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एसओजी सर्विलांस व उभांव और नगरा की संयुक्त टीम ने रविवार को मुठभेड़ में लूट चोरी व छिनैती के छह अभियुक्ताें को गिरफ्तार किया। इनके पास से अवैध हथियार, चोरी छिनैती के दो बाइक, सात मोबाइल और दो मंगलसूत्र बरामद किया। पुलिस लाइन के सभागार में एसपी ओमवीर सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि गिरफ्तार अभियुक्ताें में सुनील यादव उर्फ बैल निवासी मझवलिया अंतरजनपदीय बदमाश हैं।

विज्ञापन


इस पर विभिन्न जिलों के थानों पर 23 मुकदमा दर्ज है। यह आठ दस युवाओं का गिरोह बनाकर क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। इसके गिरोह में शामिल रवि कुमार, आनन्द कुमार निवासी चाडी सराय सम्भल, रोहित कुमार निवासी परती सुपापाली, अमित गुप्ता निवासी गनेरिया थाना रीदौली बस्ती को पकड़ा।
विज्ञापन


पुलिस ने लूट का समान खरीदने वाले सोनार पुष्पेन्द्र वर्मा निवासी बस्ती थाना रामपुर मऊ को भी गिरफ्तार किया है। जिसके पास से छिनैती का खरीदा गया दो मंगलसूत्र बरामद हुआ। दो वांछित रत्नेश व सैनी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरा व उभांव थाना में लूट छिनैती व चोरी की घटनाएं बढ़ गई थी। बदमाश घटनाओं को अंजाम देकर पास के जिले में अंदर ग्राउंड हो जा रहे थे।

15 दिन पूर्व नगरा पुलिस ने दो बदमाशों की गिरफ्तारी हुई थी, जिनके पूछताछ के आधार पर पुलिस को गिरोह की जानकारी मिली। एसपी ने बताया कि वांछित व अज्ञात अभियुक्तों की तलाश हेतु सर्विलांस टीम प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव, निरीक्षक उभांव राजेन्द्र प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष नगरा कौशल कुमार पाठक, एओजी प्रभारी अजय साहनी की संयुक्त टीम पिछले कई दिनों से लगी थी।

टीम को जानकारी मिली की नेछुआडीह फायर सर्विस के बगल में खेत कुछ बदमाश बैठे हैं। संयुक्त टीम बदमाशों को घेर लिया कि इतने में एक बदमाश पुलिस वालों को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली थानाध्यक्ष नगरा की कनपटी के बगल से निकल गयी और बाल बाल बच गये।

जवानों ने तत्परता दिखलाते हुए सुनील यादव उर्फ बैल, रवि कुमार, आनन्द कुमार, रोहित कुमार, अमित गुप्ता को पकड़ लिया गया। पकड़े गये अभियुक्तों की निशानदेही पर ही इन अभियुक्तों द्वारा लूट के जेवरात खरीदने वाले सोनार पुष्पेन्द्र वर्मा को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को चालान कर दिया।

जमुऑव नहर से बाइक व मंगलसूत्र छीना था

पुलिस की पूछताछ में सुनील यादव उर्फ बैल ने बताया कि साथी सतीश सैनी निवासी गोठवली जीराबस्ती सुखपुरा दो साथियों के साथ 24 मई को जमुऑव नहर पुलिया के पास बाइक सवार पुरूष व महिला को रोककर मोबाइल व महिला का मंगलसूत्र लूटा लिया था। सात जून की रात में श्मशान घाट कस्बा नगरा के पास से एक व्यक्ति को तमंचा सटाकर उसका मोबाइल फोन छिन लिए थे।


18 जून को इंदौली नहर पर खड़ी बाइक को चुराया था। इसके अलावा 19 जून को विश्वनाथपुर नहर के पास एक बाइक लूटने का प्रयास किए लेकिन स्टार्ट नहीं हुई। बाइक सवार महिला का मंगलसूत्र व पुरूष का मोबाइल छिन लिए। मंगलसूत्र को सतीश सैनी के साथ मऊ निवासी पुष्पेन्द्र वर्मा को बेचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed