फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Glimpses of mythological sacrifice history of the district will be seen at the railway station

Ballia News: रेलवे स्टेशन पर जिले का पौराणिक बलिदानी इतिहास की दिखेगी झलक

Sat, 15 Apr 2023 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Glimpses of mythological sacrifice history of the district will be seen at the railway station
बलिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर सुंदरीकरण का कार्य चल रहा हैं। जिले का पौराणिक, बलिदानी इतिहास की झलक स्टेशन पर दिखेगी। सभी ऋषियों, महापुरुषों और सेनानियों-बलिदानियों की तस्वीरे और उनकी गाथाएं लगाई जाएंगी। इसे आज की युवा पीढ़ी पढ़ कर जिले का गौरवांवित इतिहास को जानेगी। उसी के अनुरूप कायाकल्प हो रहा है।
विज्ञापन

हेरिटेज भवन की तरह स्टेशन भवन की बाहरी दीवारों पर धौलपुर के लाल पत्थर लगाए जा रहे हैं। प्लेटफार्म के मुख्य प्रवेश द्वार का जीर्णोद्वार चल रहा है। पुराने छज्जे को तोड़कर गेट को प्लेटफार्म के बराबर और आगे की तरफ गैलरी बनाई जाएगी। यात्री वाहन से उतरकर गैलरी होते हुए प्लेटफार्म पर पहुंच जाएंगे। निर्माण कार्य के चलते यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एंट्री बंद है। यात्री द्वितीय व नए प्रवेश द्वार से प्लेटफार्म पर आ जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेशन के पुराने भवन को हेरिटेज भवन की तरह रिमाडलिंग की जा रही है। प्लेटफार्म और यात्री विश्रामालय फाल्स सीलिंग होने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट की अनुभूति हो रही है। ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को ट्रेनों के आवागमन की जानकारी के लिए दो बड़ी एलइडी टीवी लगाई गई है। पूरे स्टेशन परिसर का स्वरूप बदलने का कार्य हो रहा है, जिस पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री सुविधाओं का विस्तार कार्य तेजी से चल रहा है। रात में स्टेशन भवन फसाड की रंग बिरंगी लाइटिंग से जगमग कर रहा है। सुंदरीकरण कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन के उत्तरीय क्षेत्र में 12 करोड़ की लागत में दो मंजिला भवन, टिकट काउंटर, प्लेटफार्म संख्या एक की तरफ चार नम्बर पर भी यात्री सुविधा का विस्तार होगा। उसके लिए थ्रीडी नक्शा बनाने का कार्य हो रहा है।

इस बाबत वाराणसी मंडल के जसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। स्टेशन परिसर में जीर्णोद्वार और निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed