फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Girl's body found hanging from fan hookb

पंखे के हुक से लटकता मिला युवती का शव

Tue, 28 Apr 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging from fan hookb
गड़वार। एक युवती ने सोमवार की रात में पंखे के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती ने आत्महत्या क्यों कि यह पता नहीं चल सका है। परिवार के लोग फिलहाल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गड़वार निवासी सुभाष राम की बेटी वंदना सोमवार की रात में किसी समय पंखे के हुक से फांसी पर लटक गई। मामले की जानकारी तब हुई जब मंगलवार को सुबह उसका छोटा भाई पप्पू उसके कमरे में पहुंचा। बहन को पंखे के घहुक से लटका देख, उसने शोर मचाया तो घर के अन्य सदस्यों के साथ ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पिता सुभाष ने तत्काल उसे फंदे से उतारा और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया। वहां णचिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो गड़वार थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी का कहना है कि युवती के फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस की टीम भेजी गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी परिवार वालों की तथरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed