फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ghaghra cut the fertlise land

एक माह में नदी में समा चुकी 120 बीघा भूमि

Wed, 30 Aug 2017 10:44 PM IST
बलिया ब्यूरो
बलिया ब्यूरो Updated Wed, 30 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra cut the fertlise land
बाढ़ की वजह कट रही मिट्टी, निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विकास खण्ड मुरली छपरा क्षेत्र के चांददीयर पंचायत से लगायत इब्राहिमाबाद नौबरार अठगावां तक करीब पांच किलोमीटर की दूरी में महीनों से घाघरा नदी द्वारा कटान किया जा रहा है। एक तरफ बंधे को बचाने के नाम पर बाढ़ विभाग द्वारा कटानरोधी कार्य करीब एक महीने से कराया जा रहा है तो वहीं किसानों की कृषि योग्य भूमि को बचाने के नाम पर कुछ भी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस वर्ष मात्र एक पंचायत चाददीयर के किसानों की करीब तीस हेक्टेयर (करीब 120 बीघा) कृषि योग्य भूमि को घाघरा ने अपने आगोश में ले लिया, लेकिन शासन प्रशासन का कोई नुमाइंदा आज तक इन किसानों का सुधि लेना मुनासिब नहीं समझा। इसमें ऐसे बहुत किसान हैं जिनकी पूरी गृहस्थी खेती पर ही निर्भर है।
विज्ञापन


चांददीयर पंचायत किसान प्रभुनाथ, राजकुमार, रामकुमार, बहोरन, फौजदार,जगत,रामजी, लालपरिखा, श्यामबिहारी, गौरीशंकर, राशबिहारी, बब्बन, इंद्रदेव, धर्मदेव, रामचन्द्र, केदारनाथ, सच्चिदानंद, परशुराम, राजेन्द्र, राजकुमार, रमाकान्त, श्रीकांत, ओमप्रकाश, जयप्रकाश, आनन्द कुमार, उमाशंकर शिवबचन, देवनसागर, श्रीराम ,श्रीनिवास ,जमीदार ,सरल ,असलोक, भगेलू का काफी खेत घाघरा में विलीन हो चुका है। किसानों का कहना है कि घाघरा द्वारा किए गए कटान में समाहित हुई भूमि के लिए सरकार द्वारा आज तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल मोती लाल ने बताया कि शासन द्वारा आज तक कटान के जद में विलीन हुई भूमि के लिए कोई मुआवजा नहीं आया, बल्कि जिस भूमि में कोई फसल बोई गई होती है उस दौरान यदि कटान के जद में वह भूमि जाती है तो उन  किसानों के लिए शासन द्वारा लघु व सीमांत के अनुसार फसल क्षति का मानक तैयार कर उन्हें फसल क्षति पूर्ति की धनराशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed