{"_id":"6954178fff5631bb6c029c31","slug":"getting-ready-for-the-new-year-celebrations-ballia-news-c-190-1-bal1001-154941-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नए साल के जश्न की तैयारी में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नए साल के जश्न की तैयारी में जुटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नव वर्ष 2026 की आगमन को लेकर आम से खास तक जुट गए है। रेस्टोरेंट व होटल संचालक भी नववर्ष के लिए तैयारी में लगे हैं। कई होटल अभी से ही फुल हो गए हैं। कुछ होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी है। इसके लिए होटल संचालकों ने पैकेज तैयार किया है। 850 से एक हजार रुपये तक प्रति व्यक्ति चार्ज पैकेज का चार्ज हो सकता है। लोग लजीज व्यंजनों के साथ संगीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लोग लुत्फ उठा सकेंगे। लोगों को आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। रेस्टोरेंट और होटल संचालकों का कहना है कि पहले से ही बुकिंग फुल हो गई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट का ऑफर दिया जा रहा है। डिनर के वक्त डीजे की व्यवस्था की जा रही है। संगीत की धूम मचाने के लिए लखनऊ व मुंबई से कलाकार बुलाए गए हैं। बुधवार की रात को 12 बजते ही शहर के होटल रेस्टोरेंट व अन्य स्थलों पर धमाल होगा। होटल और रेस्टोरेंट संचालक ग्राहकों के डिमांड के अनुसार भोजन व नाश्ता की व्यवस्था की गई है। मनोरंजन की पूरी व्यवस्था होगी। परिवार संग अधिकांश लोग बुकिंग करा रहे हैं। होटल मैनेजर अंकित अग्रवाल ने बताया कि बच्चों के मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा गया है। सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं।
बड़ों के साथ बच्चों के लिए भी गेम व गिफ्ट
शहर के अंदर होटलों में बड़ों के साथ बच्चों के गेम के साथ गिफ्ट की व्यवस्था की गई है। बच्चों के गेम में म्यूजिकल चेयर्स, जीके क्विज, डांसिंग, सिंगिंग बड़ों के लिए गेम में डांसिंग, सिंगिंग, पेपर फील्डिंग गेम फॉर कपल व अंत्याक्षरी का आयोजन
नववर्ष पर स्टंट, हुड़दंग करने वालों पर नजर
नए साल का जश्न पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाइए। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेगी, लेकिन अगर कहीं भी हुड़दंग करते हुए पाए गए तो जेल भेज दिया जाएगा। सुरहा ताल, वन बिहार, मंगला भवानी, कोरंटाडीह डाक बंगला, शहर के मॉल, प्रमुख बाजारों में महिला पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
केक व पोस्ट्री की बढ़ी डिमांड
नए साल के लिए केक पेस्ट्री की 40 प्रतिशत डिमांड बढ़ गई है। सामान्य दिनों के अपेक्षा 40 प्रतिशत मांग बढ़ गई है। बेकर्स को केक के लिए बड़े पैमाने पर ऑर्डर मिल रहे हैं। बिना अंडे वाले केक की मांग अधिक है। कारोबारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बाजार में पाइन एप्पल, चॉकलेट, बटर स्कॉच और प्लम केक की मांग अधिक है। बताया कि अब हर उत्सव पर केक की मांग हो रही है। नए साल पर पेस्टी की अधिक डिमांड होती है। आर्डर पर दो घंटे में मनपसंद केक तैयार कर दिया जाता है।