फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gave mobile for repair, withdrew Rs 1.96 lakh from account

Ballia News: मरम्मत को दिया मोबाइल, खाते से निकाले 1.96 लाख रुपये

Thu, 11 Dec 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gave mobile for repair, withdrew Rs 1.96 lakh from account
बलिया। मरम्मत के लिए आए मोबाइल से गूगल पे एप के जरिये महिला के खाते से 1.96 लाख रुपये निकालने का मामला आया है। बैंक में बैलेंस चेक करने पर पैसा निकालने की जानकारी होने पर महिला ने
विज्ञापन

नगरा थाना की चाड़ी निवासी सविता सिंह हैबतपुर नई बस्ती में परिवार के साथ रहती हैं। 19 नवंबर को मोबाइल खराब होने पर उसने पास के एक दुकानदार को मरम्मत के लिए दिया। महिला का आरोप है कि दुकानदार ने मोबाइल से सिम निकाल कर रख लिया और दूसरा सिम दे दिया। इस बीच 11 दिन में गूगल पे एप से 1.96 लाख रुपया दूसरे खाता में ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन

महिला को यह जानकारी तब हुई जब वह एक दिसंबर को ई-रिक्शा का किस्त जमा करने के लिए बैलेंस चेक किया। खाते में सिर्फ 49 हजार रुपये बचे थे। सविता ने बैंक में जाकर स्टेटमेंट निकलवाया। उसके पश्चात दुकानदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इस बाबत कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में मामला नहीं है। हो सकता है कि साइबर थाना में शिकायत दी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed