{"_id":"68069faeb6d5cc485a09541d","slug":"gate-broke-due-to-collision-with-truck-signal-system-got-damaged-trains-got-delayed-ballia-news-c-190-1-svns1007-138040-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ट्रक के धक्के से टूटा गेट, खराब हुआ सिग्नल सिस्टम, लेट हुईं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ट्रक के धक्के से टूटा गेट, खराब हुआ सिग्नल सिस्टम, लेट हुईं ट्रेनें
विज्ञापन
बैरिया। मांझी नई रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार की सुबह एलसी गेट नं.65 को ट्रक ने टक्कर मार दी। सिग्नल सिस्टम में खराबी आ गई।
इसके चलते अप सद्भावना एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, डाउन उत्सर्ग एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें दो से तीन घंटे तक लेट हो गईं। सूचना पर छपरा से पहुंची इंजीनियर की टीम ने सिंग्नल सिस्टम को दुरुस्त किया। तब जाकर छपरा-बलिया रेलवे रूट पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ।
उत्तर प्रदेश-बिहार का सीमावर्ती बिहार स्थित मांझी नई रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार की भोर में एलसी गेट को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे गेट टूट कर कई फिट दूर जा गिरा और सिग्नल का सारा सिस्टम ही खराब हो गया। ऐसे में आनंद बिहार टर्मिनल को जाने वाली 14015 अप सद्भावना एक्सप्रेस तीन घंटे तक गौतम स्थान रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। यह ट्रेन सुबह 06 बजकर 40 मिनट पर सुरेमनपुर स्टेशन पहुंचने के बजाय 09 बजकर 50 मिनट पर तीन घंटे की बिलंब से सुरेमनपुर से गंतव्य को रवाना हुई।
वहीं, 15159 अप सारनाथ एक्सप्रेस बिहार के रिविलगंज में करीब तीन घंटे तक रुकी रही। सुरेमनपुर से 07 बजकर 38 मिनट के बजाय 10 बजकर 30 मिनट पर गंतव्य के लिए रवाना हुईं। उसी तरह औड़िहार को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी ढाई घंटे लेट से गई।
विज्ञापन
जबकि 15084 डाउन उत्सर्ग एक्सप्रेस को रेवती में रोक दिया गया था इस ट्रेन को भी ढाई घंटे बिलंब से रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर सुरेमनपुर राजीव रंजन ने बताया कि मांझी स्थित एलसी गेट को ट्रक ने टक्कर मार दिया था,जिससे पूरा सिंग्नल सिस्टम में खराबी आ गया था। इस कारण कई ट्रेन ढ़ाई से तीन घंटे लेट से गई।