फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   gas ke liye chakkajaam

गैस के लिए उपभोक्ताओं ने किया चक्काजाम

Tue, 18 Oct 2016 08:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 18 Oct 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
gas ke liye chakkajaam
गैस के ल‌िए चक्‍काजाम
परमार्थ गैस एजेंसी बैरिया से पिछले कई दिनों से रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को गैस गोदाम के बगल  में बीबी टोला शहीद स्मारक मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। एजेंसी प्रबंधक के  खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जाम से इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। जिससे कई यात्रियों की ट्रेनें भी छूट गई। चौकी प्रभारी के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

 


कर्णछपरा के दीपक सिंह,  शोभाछपरा के अभिज्ञान सिह, शुभनथही के मनीष मिश्र, झण्डाभारती के मठिया के  राजेश भारती, लुटईपुर के गोलू मिश्र सहित दूर दराज के गावों से आए सैकड़ों  उपभोक्ताओं का आरोप था कि सिलेंडर दो से तीन किग्रा कम गैस मिलता है।  ठेले से वितरित करने वाले रसीद  पर छपे मूल्य से 30 से 100  रुपये अधिक लेकर, वजन भी दो से तीन किग्रा कम गैस देते हैं। किसी भी ठेले पर वजन करने वाली मशीन नहीं रहती।

विज्ञापन

 

गैस लगाने के लिए यहां रात से ही लाइन लगानी पड़ती है और ऊपर से एजेंसी के संचालक दबंगई दिखाते हुए कहते हैं कि जाओ जहां शिकायत करना हो  कर लो। हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। लुटईपुर के गोलू मिश्र ने बताया कि  मैं शुक्रवार से रोज रात में दो बजे से ही आकर लाइन में लग जाता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रविवार  को गोदाम पर अपने चहेतों को लाइन से अलग हटा कर सिलेंडर दिये जाने पर जब  मैं इसका विरोध किया तो हमें अंदर खींचकर गोदाम कर्मचारियों ने मारा। आंदोलन करने वाले किसी सक्षम अधिकारी के आने की मांग कर रहे थे। दो घंटे तक जाम व आवागवन ठप रहने पर वहां पहुंचे चौकी प्रभारी बैरिया विजय प्रताप  आंदोलित लोगों को रास्ता जाम करने पर मुकदमा दर्ज करने का भय व कल सभी को  गैस मिल जाने का भरोसा देकर जाम समाप्त कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed