{"_id":"64208854bf6f8e8bc00baea4","slug":"gangster-on-11-accused-including-poona-in-ashala-trader-suicide-ballia-news-c-20-1-123192-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: असलहा व्यापारी आत्महत्या में पूना सहित 11 आरोपियों पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: असलहा व्यापारी आत्महत्या में पूना सहित 11 आरोपियों पर गैंगस्टर
विज्ञापन
बलिया। असलहा कारोबारी नंदलाल आत्महत्या मामले के मुख्य आरोपी सहित 11 के खिलाफ जिला प्रशासन ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी देव नारायण सिंह पूना, अजय सिंघाल, हनुमान सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सहजानंद सिंह, अनिल चौबे, राहुल चौबे, अखिलेश प्रताप सिंह, आलोक सिंह, सुनील मिश्रा, राजू मिश्रा आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गैंग का मुखिया पूना सिंह है।
गिरफ्तारी के लिए टीम गठित हो गई है, वह उनके ठिकाने पर दबिश दे रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से सूदखोरों व अपराधियों में भय व्याप्त हो गया है। नंदलाल आत्महत्या मामले में 11 आरोपी जेल में निरुद्ध थे। इसमें अजय सिंघाल, हनुमान सिंह, शैलेन्द्र सिंह, देवनारायण सिंह पूना, आलोक सिंह, सुनील मिश्रा व राजू मिश्रा को एक सप्ताह पूर्व जिला न्यायाधीश ने सशर्त जमानत दी थी। जमानत पर रिहा होने के एक सप्ताह बाद प्रशासन ने गैंगस्टर की कार्रवाई से सूदखोरों में खलबली मची है।
सूदखोरों से प्रताड़ित होकर व्यापारी ने गोली मार की थी आत्महत्या
सदर कोतवाली के स्टेशन रोड़ मालगोदाम रोड़ स्थित बलिया आर्म्स के मालिक नंदलाल गुप्ता एक फरवरी को सूदखोरों से प्रताड़ित होकर दो मंजिला घर हनुमान सिंह व शैलेन्द्र सिंह को रजिस्ट्री कर दी। उसके बाद दुकान पर पहुंच नन्दलाल ने फेसबुक लाइव आकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
उन्होंने पैसा वापस करने के वावजूद सूदखोरों द्वारा पैसा वापस करने के लिए प्रताड़ित का आरोप लगाया। लाइव आत्महत्या देख लोगों में हड़कंप मच गया। पत्नी मोनी गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे दिन 13 नामजद व पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था।